Premananad Maharaj – एक दिन में कितना सोना चाहिए? जानें प्रेमानंद जी महाराज से

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Premananad Maharaj – कई बार हम या तो बहुत ज्यादा सोने लगते हैं या फिर काफी कम। ऐसी दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए काफी हानिकारक हैं। प्रेमानंद जी ने अपने सत्संग में एक बार साझा किया था की व्यक्ति को किस उम्र में कितने समय तक सोना चाहिए। प्रेमानंद जी महाराज एक मथुरा वृंदावन के संत हैं जिनके प्रवचनों को पूरे भारत के लोग सुनना पसंद करते हैं। इनके प्रवचन और सत्संग अब आप इनके नाम के यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर भी सुन सकते हैं। आइए जान लेते हैं आप को एक दिन में कितने समय तक सोना चाहिए।

- Advertisement -

Premanand Maharaj Ji : ये 7 आदतें बनती हैं व्यक्ति की बर्बादी का कारण

भक्त के सवाल का मधुरता से दिया महाराज जी ने उत्तर

उनके एक सत्संग के दौरान एक छोटा बच्चा जोकि विद्यार्थी था, ने पूछा की महाराज जी हम रात में देर तक पढ़ाई करते हैं और फिर सुबह 9 बजे उठते हैं। क्या सोने और उठने की यह टाइमिंग सही है?
इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा की 9 बजे सो कर उठना शास्त्रीय पद्धति के खिलाफ है। ऐसा करने से आप के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ेगा और सेहत ठीक नहीं रहेगी। इसके बाद महाराज जी कहते हैं की अगर ब्रह्म मुहूर्त के दौरान सुबह 4 से 6 बजे के बीच उठ कर आप शयन करते हैं तो इससे ब्रह्मचर्य की हानि होती है। ऐसा करने से आयु, धन, कीर्ति, यश सबकी हानि होने की संभावना होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय सूर्य देव पधार रहे होते हैं और हम सो रहे होते हैं।

- Advertisement -

मेहनती लोग इतने समय के लिए सोएं

महाराज जी ने कहा की अगर आप किसान, व्यापारी या व्यस्त व्यक्ति हैं तो आप के लिए 7 घंटे की नींद काफी होती है। आप को सुबह जल्दी उठ कर व्यायाम करना चाहिए, थोड़ा प्राणायाम करना चाहिए और फिर पढ़ाई करनी चाहिए। शास्त्रों के अनुसार आप को 11 बजे से पहले ही सुबह का भोजन कर लेना चाहिए। जो बच्चे ब्रह्म मुहूर्त में जाग जाते हैं उनके पास एक अलग ही तेज होता है।

Premanand Maharaj Ji : प्रेमानंद महाराज जी के इन उपायों से करें मन को स्थिर

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link