BP Control Health Tips: रतन टाटा के लिए कैसे जानलेवा साबित हुई बीपी? जानें आप कैसे रख सकते हैं खुद को इस बीमारी से दूर

BP Control Health Tips: तेज बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। रतन टाटा को भी इस खतरे का सामना करना पड़ा। संजीवनी होम्योपैथिक अस्पताल के निदेशक डॉक्टर अमित माथुर ने बीपी कंट्रोल रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। know How to control bp in Hindi by Doctor

Prerna Koushik
Written by:
Prerna Koushik - Content Writer
4 Min Read

BP Control Health Tips: भारत के सबसे प्रतिष्ठित उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा (Ratan Tata Death Reason) अब हमारे बीच नहीं हैं। रतन टाटा ने ना सिर्फ टाटा ग्रुप (Tata Group) को नई बुलंदियों पर पहुंचाया, बल्कि उन्होंने सामाजिक हित में ऐसे कई सराहनीय काम भी किए, जिनको लोग आज एक मिसाल के तौर पर याद करते हैं। अपने नेतृत्व में टाटा समूह को न केवल भारत में ही बल्कि पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। रतन टाटा का इस तरह चले जाना सबको दुखित कर गया। लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि रतन टाटा जैसी शख्सियत अब हमारे बीच नहीं है।

- Advertisement -

रतन टाटा की उम्र 86 थी। उनको रूटीन चेकअप के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मेडिकल रिपोर्ट में उनको बीपी लो की शिकायत थी। तमाम ​कोशिशों के बावजूद भी उनको बचाया नहीं जा सका। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि कैसे बीपी की बीमारी इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। हालांकि, टेक केयर कर और कुछ बातों का ध्यान रखकर बीपी की बीमारी से बचा जा सकता है।

दिल की बीमारियों को बढ़ाता है बीपी (BP increases heart diseases)

तेज बीपी यानी हाई ब्लड प्रेशर दिल से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख कारण है। इससे दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है और दिल के दौरे का खतरा बढ़ जाता है। रतन टाटा को भी इस खतरे का सामना करना पड़ा। रतन टाटा को बीपी की बीमारी पहले थी। इसे कंट्रोल रखने के लिए उन्होंने अपने जीवन शैली में कई बदलाव किए। उन्होंने सबसे पहले अपने काम के घंटे को संतुलित किया और समय पर आराम करना शुरू किया। उन्होंने अपने जीवन में नियमित व्यायाम को अपनाया। इसके अलावा उन्होंने मेडिटेशन शुरू किया, जिससे न केवल उन्होंने अपने तनाव को कम किया बल्कि अपने बीपी को भी कंट्रोल में रखा। इसके साथ ही उन्होंने अपनी डाइट पर भी ध्यान दिया। उन्होंने समय के साथ अपनी दिनचर्या में काफी कुछ बदलाव किया।

- Advertisement -

डॉक्टर ​अमित माथुर ने बताया कैसे कंट्रोल रखें BP (Know How to control bp in Hindi by Doctor)

संजीवनी होम्योपैथिक अस्पताल, सीकर के निदेशक डॉक्टर अमित माथुर ने बीपी कंट्रोल रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। डॉ. अमित माथुर बताते हैं कि अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव कर आप बीपी को काफी हद तक कंट्रोल रख सकते हैं। इसके लिए आप…

  1. नियमित रूप से सुबह व्यायाम करें।
  2. रोजाना कम से कम 30 मिनट का वॉक करें।
  3. डाइट का ध्यान रखें। नमक कम खाएं, तला भूना और फैटी फूड्स भी कम खाएं। उससे ब्लड प्रेशर हाई होने की संभावना ज्यादा हो जाती है।
  4. कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकें, इसके लिए खाना पान का विशेष ध्यान रखें। हो सके उतना साधा खाना खाएं।
  5. खाने में हरी सब्जियों की मात्र बढ़ाएं। फल आदि लें।
  6. तनाव कम करें, जितना टेंशन कम लेंगे उतने आप स्वस्थ रहेंगे।
  7. तनाव कम करने के लिए नियमित रूप से मेडिटेशन करें।
  8. डॉक्टर से रेगुलर चेकअप जरूर करवाएं। बीपी लो या हाई होने पर डॉक्टर से परामर्श कर इलाज लें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Prerna Koushik
Content Writer
Follow:
Prerna Koushik 89.6 एफएम सीकर में Intern, Content Writer, Blog Editor और Anchor हैं। वे प्रतिदिन सीकर और Jobs से संबंधित Updates देती हैं। प्रेरणा के लेखन और Reporting का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी और अवसरों से जोड़ना है। उनके काम की विविधता उन्हें Content की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है, चाहे वह ब्लॉग संपादन हो या Anchoring
News in Image Share Link