अच्छा समय आने से पहले मिलते हैं यह संकेत- Signs Of Good Time

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Signs Of Good Time-अगर आपको भी सपने में कुछ ऐसी अजीबों गरीब चीजें दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ होता है की आप का अच्छा समय आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जिनको दिखने का मतलब यह होता है की आपका शुभ समय अब आने ही वाला है। कुछ ऐसे संकेत होते हैं जिनको देख कर आप को समझ जाना चाहिए की अब आपके बुरे समय का अंत होने ही वाला है। कुछ संकेतों का अर्थ तो धन और भौतिक चीजों में लाभ मिलना भी होता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से संकेत होते हैं।

- Advertisement -

Bird In Dreams – सपने में अगर यह पक्षियां दिख जाएं तो होता है बेहद ही शुभ

सपने में बारिश दिखना : अगर आप को सपने में बारिश होती नजर आती है तो इसका अर्थ होता है आप को भौतिक और धन से जुड़ा सुख मिलने वाला है। बारिश दिखना आर्थिक तंगी से परेशान लोगों के लिए काफी अच्छा और शुभ होता है।
गुलाब का फूल दिखना : अगर आप को सपने में गुलाब का फूल दिखाई देता है तो इसका अर्थ है आप के साथ कुछ शुभ होने वाला है। ऐसे में आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने वाला है।
गरीबी दिखना : अगर आप को सपने में अपनी गरीबी वाली हालत दिखती है तो इसका अर्थ होता है की आप को असली में धन प्राप्ति होने वाली है इसलिए आप को ऐसी अवस्था में खुद को देख कर परेशान नहीं होना है।
सपने में तोता दिखना : अगर आप को अपने सपने में तोता दिखाई दे रहा है तो आप की समृद्धि में वृद्धि होने वाली है। हरा तोता दिखना आपके लिए बेहद शुभ होता है। इसका अर्थ है आप को जीवन में कोई शुभ समाचार मिलने वाला है।
खुद को पहाड़ पर चढ़ते देखना : अगर आप सपने में खुद को पहाड़ पर चढ़ते हुए देख रहे हैं तो इसका अर्थ भी बेहद शुभ माना जाता है। इसका मतलब होता है आप जीवन में तरक्की करने वाले हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link