Plants -वास्तु के अनुसार आप को घर में कुछ चीजें ऐसी रखनी चाहिए जिनसे आप के जीवन में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मकता दूर होती है। वहीं कुछ चीजों को घर में रखने से मना भी किया जाता है। वास्तु के अनुसार आप को घर में हर चीज रखने का एक सुव्यवस्थित ढंग होना चाहिए। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जो घर में रखने काफी शुभ माने जाते है। ऐसा माना जाता है की इन पौधों को घर में रखने से आप के जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है और आप के बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं। आइए जान लेते हैं की यह कौन कौन से पौधे होते हैं।
Jade Plant : जेड प्लांट लाता है घर में सौभाग्य
लंबी पत्तियों वाला मनी प्लांट : ऐसा माना जाता है की अगर आप घर में लंबी पत्तियों वाला मनी प्लांट लगाते हैं तो इससे आपके पास धन आकर्षित होता है। ऐसा करने से आपके घर में अवसरों की कमी नहीं आती है। इसके अलावा आप को इसे घर के उत्तरी दिशा में रखना चाहिए।
यह भी जरूर पढ़ें...
व्हाइट पीस लिली : यह पौधा आप के घर में काफी शुभ माना जाता है। इसे अपने घर की पूर्वी दिशा में लगाने से आप को काफी फायदा हो सकता है। ऐसा करने से आप की नेटवर्किंग काफी ज्यादा बढ़ सकती है।
तुलसी : तुलसी एक काफी पवित्र पौधा होता है और इसकी एक देवी के रूप में पूजा की जाती है। इसे घर की पूर्वी दिशा में लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। ऐसा करने से घर में शांति आती है और आपके अंदर भी आप को पॉजिटिव ऊर्जा महसूस होगी।
कमल : घर में कमल रखने से भी आपको धन का लाभ मिल सकता है। कमल में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है। यह धन की देवी होती हैं। कमल औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है।
लाल गुलाब : लाल गुलाब को घर में पूर्व दिशा में लगाने से आप को धन प्राप्ति में मदद मिल सकती है। इस फूल को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को अर्पित करें।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






