Wealth-अगर आपके जीवन में धन का योग बन रहा होता है तो आप को इससे पहले कुछ संकेत दिखना शुरू होने लगते हैं। वस्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है की अगर व्यक्ति के जीवन में कुछ भी अच्छा या बुरा होने वाला होता है तो उसको इससे पहले कुछ न कुछ संकेत दिखने जरूर शुरू होते हैं जिसकी वजह से उसे थोड़ा अंदाजा हो सकता है। आइए जान लेते हैं की अगर आप अमीर होने वाले हैं तो आप को कौन से संकेत दिखना शुरू हो सकते हैं।
काली चींटियों का झुंड दिखना : वास्तु शास्त्र में ऐसा माना जाता है की अगर आप को घर में कहीं पर भी काली चींटियों का झुंड दिखता है तो आप को समझ जाना चाहिए की आपके जीवन में पैसा आने वाला है। ऐसा दिखना काफी शुभ माना जाता है।
अगर चींटी खाने की चीजों में घुस जाएं तो : अगर आप के घर में चींटियों का झुंड खाने पीने की चीजों में घुस जाता है तो आप को परेशान या गुस्सा होने की बजाए खुश होना शुरू कर देना चाहिए क्योंकि इस बात का अर्थ होता है की मां लक्ष्मी आपके घर में घुस चुकी हैं।
Vastu Tips : इस दिशा में मोरपंख रखने से मिलते हैं कई लाभ
किसी पक्षी का घोंसला बनाना : अगर आप के घर की छत पर या आप के घर के छज्जे पर किसी पक्षी ने अपना घोंसला बना लिया है तो उसे तोड़ें न क्योंकि ऐसा दिखना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है और इससे धन आकर्षित होता है।
सपने में कुछ खास चीजों का दिखना भी शुभ होता है : अगर आप को सपने में कुछ खास चीजें दिखाई देती हैं तो इनका मतलब भी काफी शुभ होता है। अगर आप को सपने में झाड़ू, उल्लू, नेवला, शंख, गुलाब, सितारा और हाथी दिखता है तो इनका मतलब है आप के जीवन में पैसा आने वाला है।
झाडू से सफाई:अगर आप को घर में झाडू से सफाई होती हुई सपने में दिखाई देती है तो इस बात का मतलब काफी शुभ होता है।
शंख बजता हुआ:अगर सुबह के समय शंख बजता हुआ सुनाई दे तो यह भी काफी शुभ माना जाता है।