Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Relationship Problems – जानें क्यों टॉक्सिक होने के बाद भी महिलाएं निभाती रहती हैं रिश्ता?

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Relationship Problems-बहुत सी महिलाएं एक ऐसे रिश्ते में रहती हैं जिनमें उनको प्यार और खुशी से ज्यादा उदासी मिलती है। अधिकतर महिलाओं को ऐसे देखा गया है की वह ऐसे पार्टनर के साथ रहती हैं जो उनके साथ मार पिटाई, गाली गलौज करते हैं लेकिन फिर भी वह उन्हीं के साथ रहने में खुद को खुश महसूस करती हैं। लेकिन ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? कुछ महिलाएं तो ऐसे टॉक्सिक रिश्ते में सालों साल तक रहती हैं। आइए जानते हैं ऐसा होने के पीछे क्या कारण होते हैं।

Advertisement

Bird In Dreams – सपने में अगर यह पक्षियां दिख जाएं तो होता है बेहद ही शुभ

समाज का डर :

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

अक्सर महिलाएं इस बात से डरती हैं की अगर वह रिश्ते को खत्म कर देंगी तो चार लोग क्या बातें बनायेंगे। इससे उनके और उनके पूरे परिवार की बेइज्जती होने का डर रहता है इसलिए वह समाज के डर की वजह से अपने टॉक्सिक रिश्ते में रहना ठीक समझती हैं।

फाइनेंशियल डिपेडेंट :

Advertisement

जो महिलाएं अपने खर्चे के लिए अपने पति पर निर्भर रहती हैं वह सोचती है की अगर वह रिश्ता खत्म कर देंगी तो कहां जाएंगी और कैसे क्या होगा। ऐसी महिलाएं पैसे न होने के कारण पति के ऊपर मजबूरी में लाचार होती हैं। इसलिए उन्हें मजबूरी में रिश्ता कायम रखना पड़ता है।

आत्म विश्वास की कमी :

Advertisement

कुछ महिलाएं अपने पति को ही अपनी पहचान मानती है और उनमें आत्म विश्वास की बहुत कमी होती है। ऐसी महिलाएं रिश्ता खत्म करने से पहले कई बार सोचती है।

इमोशनल रूप से निर्भर :

Advertisement

कुछ महिलाएं अपने पति से इमोशनल रूप से इतनी ज्यादा जुड़ जाती हैं की वह उनसे दूर रहने के बारे में आने वाले ख्याल से ही डरती हैं। इसलिए वह खुद को अकेला महसूस न हो, इस वजह से अपने टॉक्सिक पति के साथ रहना ही ठीक समझती हैं।

बदलाव की उम्मीद :

महिलाएं अपने पार्टनर को सुधरने और बदलने के काफी मौके देती हैं। वह इस उम्मीद में रहती हैं की कुछ समय बाद उनके पार्टनर में बदलाव आ जायेगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link