Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Bjp Win in Haryana Chunav: हरियाणा में भाजपा की रिकॉर्ड तोड़ जीत, खुशी में जलेबी तलने लगे सीएम भजनलाल शर्मा, Video

Bjp win in Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं, अति उत्साहित कांग्रेस को हार का सामना देखना पड़ा।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
3 Min Read

Bjp in Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं, अति उत्साहित कांग्रेस को हार का सामना देखना पड़ा।

Advertisement

सुबह तक जो जलेबियां बांट रहे थे, वो ही कांग्रेसी जब भाजपा को बढ़त मिलने लगी, तो ईवीएम पर ही सवाल उठाने लगे। कांग्रेस का आरोप है कि हरियाणा चुनाव में धांधली हुई है। जबकि, चुनाव आयोग ने कांग्रेस के इन सब आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाजपा की जीत का उत्सह अनोखे अंदाज में मनाया।

सीएम भजनलाल शर्मा ने भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जलेबी बनाई और स्वाद चखा। सीएम शर्मा ने हरियाणा में चुनाव नतीजों पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा दिए गए वादों पर भरोसा जताने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद किया।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Haryana Election 2024: हरियाणा में बहुमत के साथ बड़ी जीत की ओर भाजपा, जानिये कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Advertisement

उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं सभी को बधाई देता हूं। मैं हरियाणा की जनता का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के इस वादे पर मुहर लगाई है कि हम जो कहते हैं, वही करते हैं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेती है। आने वाले समय में जहां भी चुनाव होंगे, वहां भाजपा जीतेगी।” इस बयान से भाजपा के अपने शासन और भविष्य के चुनावों में जीतने की उम्मीद दिखती है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, भाजपा हरियाणा की 90 सीटों में से करीब 48 सीटों पर जीत रही है, वहीं कांग्रेस लगभग 37 सीटों पर सिमट रही है। आईएनएलडी गठबंधन को 2 और अन्य को तीन सीटें मिल रही हैं। हरियाणा 1966 में पंजाब से अलग होकर राज्य बना था। तब से लेकर अबतक कोई भी पार्टी वहां सरकार की हैट्रिक नहीं लगा सकी थी। लेकिन, भाजपा ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है और एक बार फिर से भाजपा हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link