Cold Wave in Rajasthan: उत्तरी हवाओं के चलते राजस्थान के सीकर जिले में फिर से ठंड का कहर बढ़ गया है। सीकर के फतेहपुर इलाके में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंड ने आम जनजीवन को फिर से प्रभावित कर दिया है। सुबह-सुबह घरों के बाहर हल्की धुंध और बर्फीली हवाएं चल रही थीं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।
सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री
सीकर में पिछले कुछ हफ्तों से न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे स्थानीय लोग ठंडी हवाओं से सहमे हुए हैं। रविवार को भी दिन में धूप की तल्खी कम थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाई।
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सवेरे टू व्हीलर पर सफर करना बर्फीली हवाओं के चलते मुश्किल हो रहा है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र ने भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया है।
अगले 72 घंटे ठंडी हवाओं का असर जारी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवाएं सक्रिय रहने के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले 72 घंटों तक ठंडी हवाओं से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, गुरुवार से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।




