बढ़ते तापमान के बीच फिर आया भारी बारिश का अलर्ट, IMD Jaipur दिया ये अपडेट

IMD Jaipur: राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। कहीं-कभीं हल्की-फुल्की बारिश हुई तो कई जिलों में तापमान बढ़ा है। इसी बीच राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rainfall Alert) जारी किया गया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

IMD Jaipur: राजस्थान में मानसून अंतिम चरण में है। कहीं-कभीं हल्की-फुल्की बारिश हुई तो कई जिलों में तापमान बढ़ा है। इसी बीच राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rainfall Alert) जारी किया गया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग केंद्र जयपुर की जानकारी के मुताबिक, आज 23 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान और कच्छ के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं।

23-24 सितंबर तक राजस्थान का मौसम अपडेट

बताया जा रहा है कि मानसून की द्रोणिका अब बीकानेर से होकर जा रही है। इस कारण 23-24 सितंबर तक पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

26 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना

साथ ही ये भी जान लें कि इस अवधि के बाद 26 सितंबर से पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। हालांकि, ये बहुत कम जगहों पर ही देखने को मिल सकता है।

जैसलमेर में सबसे अधिक तापमान

जान लें, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम काफी शुष्क रहा। बारिश कम होने के कारण राज्य में सबसे अधिक अधिक तापमान जैसलमेर में 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश डूंगरपुर तहसील में 37.0 मिमी दर्ज की गई।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।