किडनैपर से लिपट रोने लगा बच्चा, पुलिस और मां भी नजारा देख रो पड़े | Jaipur Kukku Kidnapping News

Jaipur Kukku Kidnapping News: जयपुर में अगवा करने का एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला। जहां अगवा हुआ बच्चा किडनैपर को पकड़ कर रोने लगा और अपने असली माता पिता के पास जाने से इनकार करने लगा।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Jaipur Kukku Kidnapping News: रिश्ते और प्रेम के कई रूप हैं। कई बार ऐसे शख्स से प्रेम हो जाता है जिसको दुनिया वाले शायद ही समझ पाएं। ऐसा ही कुछ जयपुर में एक किडनैपर और बच्चे के बीच देखने को मिला।

- Advertisement -

जो भी ये नजारा देख रहा था उसके आंखों में आंसू थे। क्या पुलिस, क्या परिवार… सबके दिल ये सब देखकर पिघल चुके थे। अगवा हुए बच्चे के मिलने की खुशी तो थी लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि ऐसा भी कुछ देखने को मिल सकता है। इसलिए ये खबर जानने के बाद हर कोई हैरान हो रहा है।

11 माह के बच्चे को किया था किडनैप

Jaipur Kukku Kidnapping News

- Advertisement -

यह मामला जयपुर के कुक्कु उर्फ कान्हा का बताया जा रहा है, जिसे करीब 14 महीने पहले उसके घर से किडनैप किया गया था। जब वो अगवा किया गया था तो वो मासूम महज 11 माह का बच्चा था। आज जब पुलिस ने बरामद किया है तो वो बच्चा करीब 2 साल का हो चुका है।

इस तरह से बच्चे व किडनैपर ने साथ में करीब 1 साल से अधिक समय बिताया है।

- Advertisement -

बच्चा किडनैपर को समझ लिया था पिता

अब उस अगवा करने वाले ने जाने किस मकसद से इसे चुराया था ये तो वही जाने। मगर लगता है कि बाद में शायद दोनों साथ में रहते-रहते एक अनाम रिश्ते में बंध गए। इस तरह से दोनों को प्यार हो गया। शायद ये अबोध बच्चा इसे ही अपना पिता समझ लिया हो।

अब जो भी हो लेकिन दोनों के बीच में प्यार गहरा है, ये बात सबको दिख रही है।

- Advertisement -

आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

आरोपी का नाम तनु चहर बताया जा रहा है जिसने बच्चे को अगवा किया था। अब बच्चा सही सलामत अपने असली माता-पिता के पास चला गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। हालांकि, अपने बच्चे को पाकर माता-पिता भी बेहद खुश हैं। उन्होंने जयपुर पुलिस को दिल से धन्यवाद दिया है।

ये भी पढ़िए- KBC16: कौन बनेगा करोड़पति में एक और राजस्थानी का जलवा, शो में जीते इतने रुपए

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link