बिना जानकारी के बदला गया मीटर, गरीब मजदूर पर बिजली बिल का बड़ा बोझ

झुंझुनूं के पपुरना गांव के असलम कुरैशी को बिना जानकारी के मीटर बदलने पर 8300 रुपये का बिजली बिल मिला। वह अब बिल कम करवाने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

झुंझुनूं के पपुरना गांव में एक नरेगा मजदूर असलम कुरैशी के घर में बिना किसी पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर लगा दिया गया। इस मीटर ने उनकी जिंदगी में उथल-पुथल मचा दी है। पहले जहां उनका बिजली बिल ₹500 आता था, अब अचानक ₹8300 का बिल देख उनके होश उड़ गए। वे अब लगातार बबाई के विद्युत सहायक अभियंता कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

- Advertisement -

स्मार्ट मीटर का विरोध

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। संघर्ष समिति के सदस्य, जिनमें एडवोकेट निरंजन लाल सैनी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील नायक शामिल हैं, ने असलम के परिवार से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। समिति के सदस्य अब गांव के लोगों के साथ मिलकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर ओवर स्मार्ट तरीके से काम कर रहा है। इसने नरेगा मजदूर के एक महीने की कमाई से भी अधिक का बिल निकाल दिया है। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है, और वे लगातार विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में पीड़िता जुवेदा, एडवोकेट निरंजन लाल सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील कुमार नायक और रिहान कुरेशी समेत कई लोग शामिल हुए।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -