Ad image
सीकर का मौसम

Kirodi Lal Meena Resign: कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने दिया इस्तीफा, क्या दिल्ली में नहीं बनी बात?

- Advertisement -
सीकर का मौसम

Kirodi Lal Meena Resign: भजनलाल सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। मगर गुरुवार को राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)

Kirodi Lal Meena Resign: भजनलाल सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के इस्तीफा को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। मगर गुरुवार को राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Kirodi Lal Meena) ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफा देने से पहले दिल्ली गए थे। वहां से लौटने के करीब 2 दिन बात उन्होंने ये फैसला लिया है। मतलब कि पार्टी मुखिया ने शायद उनकी बात नहीं मानी और उसके बाद ही उन्होंने ये इस्तीफा दिया।

“मैं अपने वादों से नहीं मुकरता”

आज जयपुर के मानसरोवर में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में किरोड़ी लाल ने कार्यक्रम में बोलते हुए कहा, “मैं अपने वादों से नहीं मुकरता।” लंबे समय से इनके इस्तीफे को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। मगर आज इन्होंने खुद ही इस बात की पुष्टि कर दी है।

यह भी जरूर पढ़ें...

किरोड़ी लाल मीणा ने आज सोशल मीडिया पर ये भी लिखा है, “रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्राण जाई पर बचन न जाई।। (श्रीरामचरितमानस)” किरोड़ी लाल मीणा ने अपने वचन को निभाने के लिए ऐसा किया है।

ये भी पढ़िए- Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस को बड़ा झटका, राजकुमार रोत ने किया ये ऐलान

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र (Rajasthan Budget Session 2024)

किरोड़ी लाल मीणा ने भजनलाल शर्मा सरकार को करीब 10 दिन पहले ही इस्तीफा सौंप दिया था। इसलिए वे राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र (Rajasthan Budget Session 2024) में शामिल नहीं हुए थे। बता दें, भजलाल सरकार का बजट सत्र चल रहा है।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Ravi Kumar
News Editor (Consultant)
Follow:
राजनीति हो या मनोरंजन या लाइफस्टाइल हर मुद्दे पर बेबाक बोलता हूं और धारा प्रवाह लिखता हूं। हिंदी पत्रकारिता में करीब 8 वर्ष का अनुभव। डिजिटल जर्नलिज्म ने तेजी से बढ़ने का मौका दिया। FM Sikar के साथ बतौर Consultant NE जुड़ा हूं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]