Rajasthan Heatwave Alert: तपती धूप और गर्म हवाएं फिर लौटीं, इन जिलों में अगले 72 घंटे रहें सावधान, मौसम विभाग का अलर्ट

Rajasthan Heatwave alert: राजस्थान में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 8 जून से हीटवेव की चेतावनी जारी की है। बीकानेर, गंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ जैसे जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है। अगले कुछ दिन रह सकते हैं बेहद गर्म।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Heatwave Alert: राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से राहत देने वाली आंधी और बारिश अब थम चुकी है, लेकिन इसके साथ ही प्रदेश में गर्मी का प्रकोप एक बार फिर लौट आया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तीखी होगी। 8 जून से लेकर 10 जून तक पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू चलने की आशंका है। इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

कई शहरों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी

शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में 2 से 6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बाड़मेर इस गर्मी की दौड़ में सबसे आगे रहा, जहां तापमान 43.4 डिग्री तक पहुंच गया। जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी में तापमान 43.2 डिग्री रहा। इसी तरह कोटा में 42.1, जोधपुर में 41.4, गंगानगर में 41.8, चित्तौड़गढ़ में 41.5, पाली में 40.6, चूरू में 40.2 और भीलवाड़ा में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर में भी गर्मी का असर महसूस किया गया। यहां शुक्रवार को तापमान में करीब 5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और यह 39.8 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि, शाम को चली हल्की ठंडी हवाओं से थोड़ी राहत जरूर मिली।

- Advertisement -

कोटा संभाग में बदले मौसम के तेवर

कोटा संभाग में शाम होते-होते मौसम ने करवट ली। कोटा, बारां, बूंदी और झालावाड़ में बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में धूलभरी हवाएं चलीं। हालांकि दिनभर यहां तेज धूप और उमस बनी रही।

14 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले हफ्ते में प्रदेश में मौसम साफ बना रहेगा। खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान में गर्म हवाओं का दौर 14 जून तक जारी रह सकता है। कुछ इलाकों में पारा 45 डिग्री या इससे भी ऊपर जा सकता है, जिससे लू और तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -