7 सेकेंड के CCTV Video में दिखी जिंदगी और मौत, राजस्थान के युवक का दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल- Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक 35 साल का होमगार्ड जवान महज 7 सेकेंड में खडे़-खड़े जिंदगी को गंवा देता है। राजस्थान के युवक का मौत वाला ये वीडियो जमकर वायरल (Ajmer Home Guard Jawan Heart Attack Video) हो रहा है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक 35 साल का होमगार्ड जवान महज 7 सेकेंड में खडे़-खड़े जिंदगी को गंवा देता है। राजस्थान के युवक का मौत वाला ये वीडियो जमकर वायरल (Ajmer Home Guard Jawan Heart Attack Video) हो रहा है।

- Advertisement -

अगर ये वीडियो नहीं होता तो शायद आप यकीन नहीं करते। मगर सीसीटीवी ने ये दर्दनाक मंजर कैद है। जो भी ये वीडियो देख रहा है उसे जिंदगी और मौत महज कुछ सेकेंड्स में दिख जा रही है। साथ ही ये वीडियो कई सवाल भी खड़े कर रहा है। आखिर तंदरुस्त, हष्ट-पुष्ट जवान ऐसे कैसे मर सकता है?

यहां देखिए राजस्थान के होमगार्ड जवान का मरने का वीडियो-

- Advertisement -

पेमेंट देने का कर रहा था इंतजार

मृतक अजमेर के गगवाना निवासी होमगार्ड हरिराम गुर्जर बताया जा रहा है। ये डीटीएच डिश टीवी कनेक्शन के ऑफिस में काम करता है। ये सदर कोतवाली थाना अंतर्गत आता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये ऑफिस का पेमेंट देने के लिए आज दोपहर अजमेर के कचहरी रोड स्थित एचडीएफसी बैंक गया था, वहां पर पेमेंट देने वाले शख्स की प्रतीक्षा में था और तभी वो नीचे गिरता है और फिर प्राण निकल जाते हैं।

- Advertisement -

नाक और मुंह से निकल रहा था खून

वहां आसपास के लोगों ने जैसे ही उसे गिरते देखा। उसको उठाया और शरीर की मालिश की। साथ ही नाक और मुंह से खून निकलता देख उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया।

लाश का नहीं किया गया पोस्टमार्टम

इस मामले को लेकर सदर कोतवाली थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है कि मृतक होमगार्ड के परिजनों ने लिखित शिकायत देकर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। पुलिस ने शव का बिना पोस्टमार्टम किए ही लाश को परिजनों को सौंप दिया।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -