राजस्थान पुलिस भर्ती व शिक्षक भर्ती में महिलाओं को मिली ये सौगात, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने की बड़ी घोषणा- Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार नौकरी को लेकर काफी सक्रिय दिख रही है। साथ ही राजस्थान पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा सौगात दी है। नौकरी में महिला आरक्षण को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बड़ा ऐलान किया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान में भजनलाल सरकार नौकरी को लेकर काफी सक्रिय दिख रही है। साथ ही राजस्थान पुलिस भर्ती और शिक्षक भर्ती में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा सौगात दी है। नौकरी में महिला आरक्षण को लेकर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने बड़ा ऐलान किया है।

- Advertisement -

सोमवार को जोधपुर में सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मंत्री बेढम गए थे और वहीं उन्होंने संबोधित करके ये बड़ी घोषणा की। उन्होंने महिला सम्मान के लिए प्रदेश की भजनलाल सरकार को प्रतिबद्ध बताया। साथ ही कहा कि हम महिलाओं को नौकरी में आरक्षण को लेकर लगातार काम कर रहे हैं।

राजस्थान में नौकरी को लेकर महिलाओं को आरक्षण

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार ने 50% महिलाओं को आरक्षण दिया है। वहीं अब पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए सरकार 30% से बढ़ा कर 33% तक आरक्षण लागू करने की तैयारी कर रही है। इसकी गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया है।

- Advertisement -

पुलिस विश्वविद्यालय का कायाकल्प करेगी हमारी सरकार

गृह राज्यमंत्री ने मंच से संबोधन के दौरान ये भी कहा कि कई बार पुलिस विवि के कुलपति डॉ. आलोक त्रिपाठी से बात हुई। वे बताते हैं कि जिस तरह की व्यवस्था व संसाधन विवि में होने चाहिए, वे नहीं हैं। मंत्री बेढम ने पुलिस विवि का कायाकल्प बदलने की बात कही और कहा कि हम ये तस्वीर बदलेंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link