सांप ने 7 बार युवक को डसा, जान बचाने यूपी से आया राजस्थान के इस मंदिर, जानिए पूरा मामला- Rajasthan News

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के युवक को एक सांप सपने में आकर 9 बार काटने की धमकी (Snake Bite UP Young Man) दिया। उसके बाद वो सांप युवक को 7 बार काट चुका है। इसलिए युवक जान बचाने के लिए राजस्थान के एक मंदिर में आकर छिपा है (Snake Bite News)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan News: उत्तर प्रदेश के युवक को एक सांप सपने में आकर 9 बार काटने की धमकी (Snake Bite UP Young Man) दिया। उसके बाद वो सांप युवक को 7 बार काट चुका है। इसलिए युवक जान बचाने के लिए राजस्थान के एक मंदिर में आकर छिपा है।

- Advertisement -

ये खबर सुनने में फिल्मी लग रही है लेकिन असल में ये सब युवक के साथ हो रहा है। ये मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्थित सोरा गांव के निवासी विकास द्विवेदी उर्फ बेटू पुत्र सुरेंद्र द्विवेदी का बताया जा रहा है। विकास द्विवेदी की उम्र 24 वर्ष है जिसे एक सांप सात बार काट चुका है।

क्या सच में सांप ने 7 बार काटा है?

इस मामले की लेकर NBT और NDTV दोनों ने रिपोर्ट प्रकाशित की है। NBT की टीम पीड़ित विकास द्विवेदी से मिलने के लिए राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी में स्थित एक विश्राम गृह में पहुंची। जहां पर विकास अपने परिवार के साथ ठहरा है। उनको भरोसा है कि विकास को यहां पर सांप से रक्षा हो सकती है।

- Advertisement -

नवभारतटाइम्स की टीम ने देखा कि विकास सांप के काटने से बोलने के हालत में नहीं है। साथ ही उसके हाथ और पैर पर सांप काटने के निशान साफ दिख रहा है। हालांकि, सात बार सांप के काटने पर भी विकास जिंदा है ये बात भी सबको हैरान कर रहा है।

ये पढ़िए- Sikar News: पत्नी के लिए पति का हाई वोल्टेज ड्रामा, टंकी पर चढ़ा युवक, पुलिस ने ऐसे उतारा बुखार

- Advertisement -

सांप काटने की दास्तां विकास ने बताया

हालांकि, कई बार बोलने के बाद विकास ऑन कैमरा ये बात बोलने के लिए तैयार हुआ। विकास ने बताया कि चित्रकूट हनुमान भगवान के दर्शन कर 30 मई को अपने गांव आया था। इस दौरान 2 जून की रात करीब 8 बजे टॉयलेट जाते समय सांप ने काटा। इसके बाद परिजन स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां इलाज के बाद ठीक हो गया। लेकिन उसके बाद 9 जून को सांप ने फिर से काटा। इस घटना के बाद परिवार के सदस्य भी भयभीत हो गए।

सांप ने सपने में कहा नौवीं बार में मौत तय

पीड़ित विकास द्विवेदी ने दावा किया है कि सांप काटने से पहले सपने में आया था। इस दौरान सांप ने उसे नौ बार काटने की धमकी भी दी थी। साथ ही सपने में सांप ने कहा है कि 8 बार तो जान बच जाएगी। लेकिन 9 वीं बार किसी भी हालत में जिंदा नहीं बचेगा। हालांकि, जान बचाने के लिए वो अपने मौसी के घर भी गया लेकिन सांप से बच ना पाया।

- Advertisement -

अब देखना है कि मेहंदीपुर बालाजी में सांप विकास को काटता है या नहीं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link