Monika Jat Rajasthan SI Bharti: 10 सरकारी नौकरियां लगी, फिर भी पेट नहीं भरा, 11वीं लगने वाली थी कि पहुंच गई जेल

Monika Jat, Rajasthan SI Bharti: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ऐसा ही मामला सामने आया, जब मोनिका जाट को एसओजी ने दबोचा। मोनिका पहले भी 10 सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास कर चुकी हैं और 11वीं लगती उससे पहले ही राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उनको गिरफ्तार कर लिया। monika jaat got govt jobs 10 times arrested by sog

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
3 Min Read

Monika Jat, Rajasthan SI Bharti: कभी कभार ऐसा कुछ सुनने को मिलता है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक तरफ जहां एक सरकारी नौकरी लगना महारथ हासिल करना हो गया, तो दूसरी लोग बेईमानी से फर्जीवाड़ा कर 10-10 सरकारी नौकरी हासिल कर लेते हैं। राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ऐसा ही मामला सामने आया, जब मोनिका जाट को एसओजी ने दबोचा। मोनिका पहले भी 10 सरकारी नौकरियों की परीक्षा पास कर चुकी हैं और 11वीं लगती उससे पहले ही राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उनको गिरफ्तार कर लिया। यह प्रकरण जयपुर प्रशिक्षण केंद्र से चार प्रशिक्षु सब-इंस्पेक्टरों की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था, जिनमें मोनिका भी शामिल थीं।

- Advertisement -

बता दें, राजस्‍थान उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक की जांच कर रही राजस्‍थान एसओजी ने दो युवतियों समेत 4 ट्रेनी थानेदारों को राजस्थान पुलिस अकादमी के ट्रेनिंग सेंटर से हिरासत में लिया था इनमें मोनिका जाट भी शामिल है। इन सभी पर पेपर लीक करने का आरोप लगा है।

राजस्‍थान एटीएस-एसओजी के ADG वीके सिंह ने बताया कि नीमराना निवासी रेणू कुमारी चौहान, झुंझुनूं जिले की निवासी मोनिका जाट, श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ निवासी सुरजीत सिंह यादव व अलवर निवासी नीरज कुमार यादव को संबंधित कार्यवाही में पकड़ा गया हैं।

- Advertisement -

कैसे हुआ खुलासा?

झुंझुनू जिले के चिड़ावा के पास नुनिया गोथरा गांव की रहने वाली मोनिका 2016 से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने सीपीएसआई, सीपीओ और दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर की तीन बार, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की दो बार, एलडीसी, एनटीपीसी रेलवे (2018 में) और राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा पास की है। उनकी 11वीं सफलता 2021 की सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा थी, जिसके बाद वे इस मामले में फंस गईं।

इस मामले में और भी नाटकीय घटनाएं हुईं। छह प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जयपुर में अपने प्रशिक्षण केंद्र से फरार हो गए। अभय, भागीरथ और शंकरलाल दीवार फांदकर भाग गए, जबकि मोनिका, गोविंद राम और प्रियंका छुट्टी लेकर अनुपस्थित रहे। ये घटनाएं भर्ती प्रक्रिया में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती हैं। अधिकारी अपराधियों को पकड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पेपर लीक नेटवर्क की पूरी हकीकत सामने लाने का प्रयास कर रहे हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link