Rajasthan Weather: इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, Orange और Yellow अलर्ट किया गया जारी

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश (Rajasthan Rain) को लेकर कुछ जिलों में Orange और Yellow अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में भारी बारिश के साथ तेज हवा और मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश (Rajasthan Rain) को लेकर कुछ जिलों में Orange और Yellow अलर्ट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि राज्य में भारी बारिश के साथ तेज हवा और मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना है।

- Advertisement -

गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से टोंक जिला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बारिश की संभावना जताई जा रही है।

टोंक जिला में ऑरेंज अलर्ट जारी (Orange Alert In Tonk)

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने टोंक जिला में भारी बारिश के साथ तेज हवा और मेघगर्जन व वज्रपात की संभावना जताई है। यहां पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करने के साथ ही खराब मौसम में लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया है। साथ ही सावधान रहने की बात कही है।

- Advertisement -

Rajasthan Weather Heavy Rainfall Alert

शेखावटी में बारिश की संभावना (Heavy Rainfall Alert In Shekhawati)

पश्चिमी राजस्थान के मौसम की बात करें तो जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। आज 18 जुलाई को जोधपुर और शेखावटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना भी दिख रही है।

- Advertisement -

19 जलाई तक मौसम का अपडेट

मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, इस समय मानसून की ट्रफ लाइन (Monsoon Trough Line) जैसलमेर, कोटा से होकर जा रही है। इसके कारण 19 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण भी मौसम बदल सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -