भारी बारिश के साथ सितंबर ढाहेगा सितम, IMD ने दिया है ये बड़ा अपडेट | Rajasthan Weather In September

Rajasthan Weather In September: अगस्त में राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। अगस्त के लास्ट सप्ताह में बारिश बंद हो गई और तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दिखी। लेकिन सितंबर 2024 में मौसम कैसा रहेगा, जानिए।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan Weather In September: अगस्त में राजस्थान में जमकर बारिश हुई है। अगस्त के लास्ट सप्ताह में बारिश बंद हो गई और तापमान में थोड़ी बढ़ोत्तरी दिखी। लेकिन सितंबर में मौसम कैसा रहेगा, जानिए।

- Advertisement -

मौसम विभाग के जानकारों का मानना है कि दक्षिणी गुजरात के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पश्चिम दिशा की तरफ आता दिख रहा है। यह सौराष्ट्र-कच्छ होते हुए अरब सागर की खाड़ी में प्रवेश करेगा। इस कारण से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम हुई हैं, जबकि पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

1 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 1 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। कोटा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बारां, बूंदी, और प्रतापगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई है। वहीं, धौलपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, करौली, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

क्या फिर सताएगी उमस वाली गर्मी?

अगस्त के अंतिम सप्ताह में बारिश थमने के बाद उमस वाली गर्मी का डर सबको सता रहा है। क्योंकि, ऐसे में आसमान साफ होगा और तेज धूप निकल सकती है। इस कारण उमस वाली गर्मी पड़ सकती है। लेकिन सितंबर में आपको इससे राहत मिल सकती है।

राजस्थान का तापमान

अगस्त के अंतिम सप्ताह में कम बारिश होने के कारण इन जिलों का तापमान कुछ इस तरह रहा। फलौदी और धौलपुर – 35.6 डिग्री सेल्सियस (प्रदेश में सर्वाधिक) और फतेहपुर- 35.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर- 35.0 डिग्री सेल्सियस व अंता- 33.5 डिग्री सेल्सियस। हालांकि, बारिश कम होने से तापमान में कुछ खास वृद्धि देखने को नहीं मिली है।

- Advertisement -

बीसलपुर बांध का जल स्तर घटा

राजस्थान में लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति दिखी। साथ ही राज्य के कुल बांधों में से आधे से ज्यादा भर चुके हैं। कुछ दिनों से बारिश थमने से बीसलपुर बांध में पानी की अच्छी बढ़ोत्तरी दिख रही थी वो कम हुई है। बीसलपुर बांध प्रबंधन के अनुसार बांध का जल स्तर 314.47 मीटर तक पहुंच गया है। हालांकि, अभी ये जल स्तर बढ़ सकता है। साथ ही सितंबर में भी बारिश होती है तो उस कारण भी बांध में पानी बढ़ सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link