Ad image
Sun Jun 1, 6:49 pm Sikar
37°C - छितरे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 19% | 🌬 हवा: 6.34 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Rajasthan Weather News: 13 जिलों में होने वाली है जमकर बारिश, मौसम विभाग ने Alert जारी किया

- Advertisement -
Sun Jun 1, 6:49 pm Sikar
37°C - छितरे हुए बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 19% | 🌬 हवा: 6.34 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

Rajasthan Weather News: राजस्थान के 13 जिलों में आज जमकर बारिश (Rain Alert In Rajasthan) हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan Weather News: राजस्थान के 13 जिलों में आज जमकर बारिश (Rain Alert In Rajasthan) हो सकती है। इसको लेकर मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक, मौसम विभाग केंद्र जयपुर IMD Jaipur ने 8 जिलों में ऑरेंज और 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज व मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

- Advertisement -

राजस्थान के आठ जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

rajasthan heavy rain alert weather update'

यह भी जरूर पढ़ें...

आईएमडी जयपुर ने आज सुबह बुलेटिन जारी करते हुए राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इनमें भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, दौसा, बारां, झालावाड़, टोंक जिले शामिल हैं। इन जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।

- Advertisement -

राजस्थान के 5 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट

इनके अलावा जालौर, बूंदी, कोटा, जयपुर और भीलवाड़ा जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ यहां पर मेघगर्जन की भी संभावना है जिसको लेकर मौसम विभाग ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर ना निकलें।

मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान निचले इलाकों में जल भराव की संभावना है। सड़कों-अंडरपासों पर जल भराव होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

- Advertisement -

अजमेर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजमेर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति है। इस कारण अजमेर में 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और बाढ़ के अलर्ट के चलते प्रशासन ने ये फैसला लिया है।

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, राजस्थान का बदल रहा मौसम

IMD Jaipur की जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब तीव्र होकर गहरे डिप्रेशन में बदल गया है। ये अगले 24 घंटों में इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा और छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन के प्रभाव से 10 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश तथा कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

- Advertisement -
हमें फॉलो करें
TAGGED:
Share This Article
Ravi Kumar
News Editor (Consultant)
Follow:
राजनीति हो या मनोरंजन या लाइफस्टाइल हर मुद्दे पर बेबाक बोलता हूं और धारा प्रवाह लिखता हूं। हिंदी पत्रकारिता में करीब 8 वर्ष का अनुभव। डिजिटल जर्नलिज्म ने तेजी से बढ़ने का मौका दिया। FM Sikar के साथ बतौर Consultant NE जुड़ा हूं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -