Rajasthan Weather Update: अभी नहीं जा रहा मानसून, मौसम विभाग ने फिर दिया बारिश का अलर्ट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम कहीं धूप तो कहीं बारिश... जैसा है। मानसून विदाई की ओर है और एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। साथ ही मौसम विभाग ने अक्टूबर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान का मौसम कहीं धूप तो कहीं बारिश… जैसा है। मानसून विदाई की ओर है और एक बार फिर तापमान बढ़ने लगा है। साथ ही मौसम विभाग ने अक्टूबर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की संभावना है। अक्टूबर में पश्चिमी राजस्थान में बारिश होने की बात कही जा रही है। 5-6 अक्टूबर को इन इलाकों में बारिश हो सकती है।

जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अगले दो दिनों में पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, 5-6 अक्टूबर को जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में बारिश हो सकती है। इस कारण मौसम सुहाना हो सकता है।

- Advertisement -

राजस्थान का तापमान बढ़ने लगा है

इस बार मानसून मेहरबान था, इसलिए मौसम सुहाना रहा। मगर मानसून विदाई के साथ गर्मी सताने लगी है। राजस्थान के कई इलाकों का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राज्य में सर्वाधिक तापमान फलोदी (Phalodi) में 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान संगरिया में 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस बीच तेज धूप के कारण भी लोगों को गर्मी से काफी परेशानी हो रही है।

मानसून के जाते ही इन इलाकों का तापमान भी बढ़ा

अब राजस्थान के इन इलाकों में भी तापमान अधिक देखने को मिल रहा है। सीकर, जयपुर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बारां, डूंगरपुर, करौली, पिलानी, कोटा, चित्तौड़गढ़, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, गंगानगर, जालोर और अजमेर में अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है.

- Advertisement -

राजस्थान के इन इलाकों में हुई हल्की बारिश

वहीं राजस्थान के पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी राजस्थान में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिशत दर्ज की गई। साथ ही पश्चिम राजस्थान में भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -