मनराज दीवाना गिरफ्तार, 16 महीनों से था फरार, सीकर में भी हुआ था अरेस्ट, जानिए पूरा मामला- Rajasthani Singer Manraj Deewana

Rajasthani Singer Manraj Deewana: राजस्थान के फेमस सिंगर मनराज दीवाना (Manraj Deewana) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूब पर फेमस मनराज कई महीनों से फरार था और पुलिस इंतजार कर रही थी। जानिए क्यों गिरफ्तार हुआ राजस्थानी सिंगर मनराज दीवाना (Manraj Deewana Case)?

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read
Rajasthani Singer Manraj Deewana Arrested

Rajasthani Singer Manraj Deewana: राजस्थान के फेमस सिंगर मनराज दीवाना (Manraj Deewana) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूट्यूब पर फेमस मनराज कई महीनों से फरार था और पुलिस इंतजार कर रही थी। जानिए क्यों गिरफ्तार हुआ राजस्थानी सिंगर मनराज दीवाना (Manraj Deewana Case)?

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, टोंक जिले के बरौनी थाना पुलिस ने राजस्थान गायक मनराज दीवाना को गिरफ्तार किया है। मनराज करीब 16 माह से फरार चल रहा था। उसी पुराने मामले को लेकर गिरफ्तारी की गई है।

मनराज दीवाना का केस (Manraj Deewana Case)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनराज दीवाना पर करीब 16 माह पहले एक मामला दर्ज किया गया था। मनराज पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने और मोबाइल लूट के मामले में केस किया गया था। उसी मामले में पुलिस ने मनराज दीवाना को गिरफ्तार किया है। मनराज को उसके साथी तुलसीराम गुर्जर के साथ अरेस्ट किया गया है।

- Advertisement -

ये पढ़िए- राजस्थानी पोशाक में ऊंट पर बैठ संसद पहुंचा ये युवा सांसद, लोग बोले- राजस्थान की आन बान शान- Rajkumar Roat News

सीकर पुलिस ने भी किया था गिरफ्तार (Manraj Deewana Crime History)

मनराज दीवाना को एक बार सीकर पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था। जब उसने गानों में कंजर समाज पर टिप्पणी की थी। साथ ही सीकर पुलिस के बाद सवाई माधोपुर के सूरवाल थाना पुलिस ने भी हथियार लेकर घूमते पाए जाने और दहशत फैलाने के मामले में गिरफ्तारी की थी।

- Advertisement -

जब मनराज की दो गाड़ियों में लगा दी गई आग

मनराज दीवाना 2022 में एक मामला के कारण चर्चा में आया। जब आपसी दुश्मनी के कारण उसके घर पर खड़ी उसकी दो गाड़ियों को फूंक दिया गया। इस मामले को लेकर गुर्जर समाज के लोगों और उसके फैंस ने प्रदर्शन भी किया था।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link