RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म हो गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही विषयों के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष की मुख्य परीक्षाओं के लिए कुल 9 लाख 10 हजार 9 छात्र पंजीकृत थे। बोर्ड की यह परीक्षाएं 11 मार्च को संपन्न हुई थीं, जिसके बाद विभाग ने रिकॉर्ड समय में परिणाम तैयार करने में सफलता हासिल की है।
रिजल्ट को लेकर इस बार क्या नया इतिहास रचा गया है?
राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहला मौका है जब मार्च के महीने में ही 12वीं के परीक्षा परिणाम सार्वजनिक किए गए हैं। इससे पहले कभी भी इतनी जल्दी नतीजे जारी नहीं हुए थे। बोर्ड ने इस साल एक और बड़ा बदलाव करते हुए 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च को ही घोषित कर दिया था। यह पहली बार हुआ है जब 12वीं की तुलना में 10वीं के नतीजे पहले सामने आए हैं।
बोर्ड ने सबसे कम समय में नतीजे जारी कर कैसे बनाया रिकॉर्ड?
इस साल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया में अभूतपूर्व तेजी दिखाई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद बेहद कम दिनों में छात्रों का परिणाम पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया गया है।
- इस साल 11 मार्च को परीक्षाएं खत्म हुई थीं और मार्च खत्म होने से पहले ही नतीजे आ गए।
- इससे पहले साल 2022 में बोर्ड ने परीक्षा खत्म होने के 35 दिन बाद रिजल्ट जारी कर एक रिकॉर्ड बनाया था।
- साल 2022 में 26 अप्रैल को परीक्षाएं खत्म हुई थीं और परिणाम 1 जून को घोषित हुए थे।
- इस बार बोर्ड ने अपने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज गति से परिणाम जारी करने का कीर्तिमान स्थापित किया है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert


