Rajasthan 10th Board Results 2026 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर मुख्यालय में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
बोर्ड के इतिहास में पहली बार 10वीं का रिजल्ट 12वीं से पहले जारी किया गया है। साथ ही, यह पहला मौका है जब मार्च महीने में रिजल्ट आया है।
राज्य सरकार के निर्देश पर 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू करने की तैयारी थी। इसलिए बोर्ड ने परिणाम से जुड़े सारे काम समय पर निपटाए और तैयारियों को रफ्तार दी गई।
इस साल बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से शुरू हुई थीं और 28 फरवरी तक चलीं। 10वीं की परीक्षा में कुल 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने भाग लिया था।
कैसे चेक करें RBSE 10वीं का परिणाम?
स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर लेकर इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जा सकते हैं:
अगर आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है, तो आप नीचे दी गई वेबसाइट से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
रोल नंबर डालकर रिजल्ट देखें और मार्कशीट डाउनलोड करें।
अन्य तरीके: DigiLocker ऐप, Umang ऐप या SMS (RJ10 [रोल नंबर] लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजें)।
वहीं, आज ही 5वीं और 8वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। 12वीं का रिजल्ट बाद में आएगा।




