दुखद खबर! राजस्थान की सबसे उम्रदराज MLA का निधन, ऐसा था Suryakanta Vyas का राजनीतिक सफर

Suryakanta Vyas: राजस्थान के लिए ये दुखद खबर है। राज्य ने अपने सबसे उम्रदराज MLA सूर्यकांता व्यास जीजी Suryakanta Vyas AKA Jiji को खो दिया है। उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी शोक प्रकट किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Suryakanta Vyas: राजस्थान के लिए ये दुखद खबर है। राज्य ने अपने सबसे उम्रदराज MLA सूर्यकांता व्यास जीजी Suryakanta Vyas AKA Jiji को खो दिया है। उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने भी शोक प्रकट किया है।

- Advertisement -

Suryakanta Vyas Died: सूर्यकांता व्यास ने 86 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। आज सुबह उनके निधन की सूचना मिलने पर सीएम शर्मा ने शोक प्रकट किया और श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही राज्य के तमाम नेता वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री

Suryakanta Vyas AKA Jiji died

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा है, “सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास ‘जीजी’ के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

Soorsagar Assembly Constituency MLA | सूरसागर से 3 बार विधायक रहीं सूर्यकांता व्यास

Suryakanta Vyas AKA Jiji

- Advertisement -

राजस्थान विधानसभा की सबसे उम्रदराज MLA का खिताब सूर्यकांता व्यास के नाम है। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार विधायक रहीं हैं और कुल 6 बार ये विधायक रह चुकी हैं। बता दें, सूरसागर में 2008 का चुनाव लड़ने से पहले जीजी पुराने जोधपुर विधानसभा सीट से तीन बार एमएलए रह चुकी हैं।

अशोक गहलोत कहते थे बड़ी दीदी | Ashok Gehlot and Suryakanta Vyas Relationship

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने भी सूर्यकांता व्यास के निधन पर शोक प्रकट किया है। अशोक गहलोत का जीजी के साथ बड़ा अच्छा रिश्ता था। वो हमेशा से उनको अपनी बड़ी दीदी मानते रहे। जब जीजी को 2024 के चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया तब अशोक गहलोत उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सियासी गलियारों में खूब चर्चा हुई थी।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -