Dausa Accident: दौसा में भीषण हादसा, श्रद्धालुओं से भरी पिकअप कंटेनर में घुसी, 7 बच्चों सहित 11 की मौत

Tragic Accident: दौसा में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में घुसी, 7 बच्चों सहित 11 की मौत। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के निवासी थे।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Rajasthan Accident: राजस्थान के दौसा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिससे 7 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के एटा जिले के निवासी थे। यह दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 3.30 बजे नेशनल हाईवे-148 पर सैंथल थाना के बापी गांव में हुई। ये सभी लोग खाटूश्याम के दर्शन कर लौट रहे थे।

- Advertisement -

हादसे में 11 लोगों की मौत, कई घायल

पिकअप में सवार सभी लोग उत्तर प्रदेश के एटा जिले के असरौली गांव के रहने वाले थे। पिकअप में 22 से अधिक श्रद्धालु थे, जिनमें से 10 की मौत दौसा में ही हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने जयपुर के एसएमएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में पूर्वी (3), प्रियंका (25), दक्ष (12), शीला (35), सीमा (25), अंशु (26) और सौरभ (35) शामिल हैं। इनमें से 4 मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के 4 घायलों को दौसा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायलों को जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएमएस में भर्ती लोगों में लक्ष्य (5), नैतिक (6), रीता (30), नीलेश कुमारी (22), प्रियंका (19), सौरभ (28), मनोज (28) व एक अन्य शामिल हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया दुख

राजस्थान के कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने जानकारी दी कि पिकअप सड़क किनारे खड़े कंटेनर में जा घुसी थी। यह स्थान एक ब्लैकस्पॉट है और सरकार के संज्ञान में भी है। राज्य में ऐसे और भी क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दौसा के अस्पताल में फिलहाल 4 घायल भर्ती हैं, जिनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। उनका इलाज चल रहा है। इस हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link