Weather Update: राजस्थान में मानसून सुस्त, 15 अगस्त के बाद तेज बारिश की संभावना

Weather Update: राजस्थान में मानसून की सुस्ती अगले कुछ दिन और रहने की संभावना है। 15 अगस्त बाद ही तेज बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Monsoon: राजस्थान में मानसून की सुस्ती अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह तक बारिश का दौर कमजोर रहेगा और 15 अगस्त के बाद ही मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।

- Advertisement -

मानसून की स्थिति

राजस्थान में मानसून फिलहाल सुस्त है। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, मानसून ट्रफ लाइन फिलहाल फिरोजपुर, चंडीगढ़ होते हुए हिमाचल और उत्तराखंड से गुजर रही है। यह ट्रफ लाइन अभी अपनी सामान्य स्थिति से उत्तरी दिशा में है, जिससे राजस्थान में अगले सप्ताह तक बारिश कम होगी। 9 से 11 अगस्त के बीच पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, अजमेर और बीकानेर में बारिश की संभावना कम है।

मौसम का मौजूदा हाल

पिछले 24 घंटे में राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। जयपुर, अजमेर, कोटा, बीकानेर और जोधपुर संभाग के अधिकांश जिलों में साफ मौसम देखा गया। भरतपुर संभाग में कुछ जगहों पर हल्के बादल छाए रहे और डीग क्षेत्र में हल्की बारिश हुई, जहां 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

- Advertisement -

तापमान में बढ़ोतरी

राज्य में बारिश कम होने और धूप निकलने से तापमान में वृद्धि हो रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गंगानगर में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 37.4, बीकानेर में 37.2, चूरू में 36.1, फलौदी में 36.6, अलवर में 35, पिलानी में 35.7, हनुमानगढ़ में 35.6, चित्तौड़गढ़ में 34.5, सीकर में 33.5, कोटा में 33.6 और जयपुर में 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -