Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

एशिया का नं. 1 शहर है हमारा उदयपुर, अमेरिका में मिला अवार्ड और विधानसभा में भी चर्चा- Udaipur News

Udaipur News: वैसे तो राजस्थान का हर इलाका अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। मगर झीलों की नगरी उदयपुर की बात ही कुछ और है। एक बार फिर उदयपुर ने दुनिया भर में अपनी सुंदरता का परचम लहराया है। ये एशिया का नंबर 1 शहर बन गया है।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Udaipur News: वैसे तो राजस्थान का हर इलाका अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। मगर झीलों की नगरी उदयपुर की बात ही कुछ और है। एक बार फिर उदयपुर ने दुनिया भर में अपनी सुंदरता का परचम लहराया है। ये एशिया का नंबर 1 शहर बन गया है।

Advertisement

ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड ने दुनिया भर दस सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट जारी की। इसमें झीलों की नगरी उदयपुर जिसे ‘वेनिस ऑफ द ईस्ट’ भी कहते हैं। उसे एशिया के सबसे खूबसूरत शहर का सम्मान मिला है।

अगर पूरे विश्व भर के रैंकिंग की बात करें तो राजस्थान के उदयपुर को सबसे सर्वश्रेष्ठ शहरों की रैंकिंग में दूसरा स्थान मिला है। बता दें, ये लिस्ट ट्रेवल प्लस लीजर रीडर्स अवार्ड दुनिया भर के दस सर्वश्रेष्ठ शहरों को दिया जाता है। मैक्सिको के शहर सैन मिगुएल डी ऑलेंडे को पहला स्थान मिला, उदयपुर को दूसरा व तीसेर स्थान पर जापान का क्योटो शहर है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

देखिए दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ शहरों की लिस्ट (World’s Best Cities List In Hindi)

  1. सैन मिगुएल डी ऑलेंडे, मेक्सिको
  2. उदयपुर, भारत
  3. क्योटो, जापान
  4. होई एन, वियतनाम
  5. चियांग माई, थाईलैंड
  6. फ्लोरेंस, इटली
  7. बैंकॉक, थाईलैंड
  8. टोक्यो, जापान
  9. उबुद, इंडोनेशिया
  10. फुंचाल, पुर्तगाल

ये पढ़िए- तस्वीर में देखिए सीकर रेलवे स्टेशन का इतिहास, कब चली थी पहली ट्रेन- Sikar Railway Station

विरासत और कला-संस्कृति को सम्मान- दीया कुमारी, मंत्री राजस्थान

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने उदयपुर को वर्ल्ड रैंकिंग में दूसरा स्थान व एशिया में पहला स्थान मिलने पर गर्व का विषय बताया। साथ ही ये कहा कि यह विरासत, कला-संस्कृति, खान-पान और स्थानीय लोगों का सम्मान हैं जिन्होंने दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित किया। जान लें, बजट पेश करने के दौरान सरकार ने 5 हजार करोड़ रुपए का बजट सिर्फ पर्यटन के लिए पेश किया।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link