Rajasthan News: राजस्थान पुलिस खोज रही है ये लापता तोता, लाने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की एक महिला कांस्टेबल अपने लापता तोता (Rajasthan Missing Parrot News) को खोजने में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर अपने तोता को तलाशने के लिए क्या कुछ नहीं कर रही हैं। लापता तोता (Missing Parrot News) को खोजने के लिए इनका मैसेज वायरल हो गया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की एक महिला कांस्टेबल अपने लापता तोता (Rajasthan Missing Parrot News) को खोजने में जुटी हैं। सोशल मीडिया पर अपने तोता को तलाशने के लिए क्या कुछ नहीं कर रही हैं। लापता तोता (Missing Parrot News) को खोजने के लिए इनका मैसेज वायरल हो गया है। मगर इस लापता तोता की कहानी आपको इमोशनल कर देगी।

- Advertisement -

लापता तोते का नाम है बिट्टू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत गायत्री चौधरी का ये तोता है। गायत्री अपने तोता को खोजने के लिए व्याकुल हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके गायत्री चौधरी ने लिखा है, मेरे गुम हुए तोते का नाम ‘बिट्टू’ है। वो पिछले तीन साल से उनके परिवार के साथ रहता था। उनके बच्चे निक्की और लकी उससे काफी लाड़-प्यार करते है। मगर वो कुछ दिनों से लापता है। हम उसे खोज रहे हैं। उसे बताने वाले को 10 हजार का ईनाम दिया जाएगा।

गायत्री का कहना है कि वो पिछले कुछ दिनों के लिए माता वैष्णो देवी गईं थीं। इसलिए उन्होंने अपने तोते को पड़ोसी के यहां दिया था। मगर वापस आने के बाद पता चला कि वो तोता पिंजड़ा से उड़ चुका है। उनके बच्चे खाली पिंजड़ा देखकर दुखी हो गए।

- Advertisement -

ये पढ़ें- Old Vehicle Rules: राजस्थान के सिर्फ दो जिलों में है पुराने वाहनों पर रोक, सीकर वाले जरूर जानें ये नियम

बच्चों ने तोता के लिए छोड़ा खाना-पीना

तोता के जाने से सबसे ज्यादा दुखी बच्चे हैं। गायत्री कहती हैं कि बच्चों ने प्यार से तोते का नाम ‘बिट्टू’ रखा था। बिट्टू करीब 100 के लगभग शब्द भी जानता था। वो कई तरह के नाम बुला लेता था। गायत्री चौधरी के दोनों बच्चे तोता के चले जाने से काफी उदास हैं और उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ रखा है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link