Rajasthan Politics: राजस्थान में लग सकता है INDIA को झटका, नाराज हनुमान बेनीवाल ने NDA में जाने पर दिया ये बयान

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में इस बार राजस्थान में कांग्रेस की सीटें बढ़िया आई हैं। RLP के साथ गठबंधन करने का फायदा भी दिख रहा है। मगर लोकसभा नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक में RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल को नहीं बुलाया गया। इस कारण हनुमान बेनीवाल नाराज दिख रहे हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Politics: लोकसभा चुनाव में इस बार राजस्थान में कांग्रेस की सीटें बढ़िया आई हैं। RLP के साथ गठबंधन करने का फायदा भी दिख रहा है। मगर लोकसभा नतीजों के बाद इंडिया गठबंधन की बैठक में RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल को नहीं बुलाया गया। इस कारण हनुमान बेनीवाल नाराज दिख रहे हैं। साथ ही उनकी ये नाराजगी कहीं इंडिया गठबंधन पर भारी ना पड़ जाए। हनुमान बेनीवाल ने बैठक में ना बुलाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राजस्थान में गठबंधन को 11 सीटें दिलाने में उनका भी बड़ा योगदान है।

- Advertisement -

कांग्रेस के नेताओं को गलतफहमी हो गई है- बेनीवाल

मीडिया के साथ बातचीत में बेनीवाल ने कांग्रेस नेताओं को खरीखोटी सुनाई है। बेनीवाल ने कहा है कि अगर इतना ही दम था तो पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीत क्यों नहीं पा रही थी। खुद के दम पर सीटें जीतकर दिखाती। ऐसा कहा जा रहा है कि राजस्थान में कांग्रेस की लहर चल रही है जबकि असलित ये है कि यहां की सभी सीटों पर आरएलपी के समर्थकों ने गठबंधन के पक्ष में वोट किया है।

Rajasthan Lok Sabha 25 Seats Results 2024: राजस्थान के 25 सीटों का Final परिणाम यहां देखिए, कौन कितनी सीटें जीता

- Advertisement -

क्या NDA के साथ जाएंगे बेनीवाल?

इस नाराजगी पर हनुमान बेनीवाल से पूछा गया कि क्या वो एनडीए के साथ चले जाएंगे या उस पर विचार कर रहे हैं क्या? इस पर हनुमान बेनीवाल ने साफ तौर पर कहा है कि मैंने मैंने नागौर की जनता से वादा किया है कि मैं NDA के साथ नहीं जाऊंगा। इसलिए मुझे जबरन इंडिया गठबंधन के साथ रहना पड़ेगा। साथ ही बेनीवाल ने ये भी कहा कि लेकिन भविष्य कौन देखा है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link