Sikar Chunav Result 2024: सीकर से इंडिया गठबंधन के अमरराम की जीत, बीजेपी सांसद सुमेधानंद की करारी हार

Sikar Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर गणना (Rajasthan Chunav Result 2024 Live Updates) जारी है। सीकर लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के खाते में चली गई है। सीकर से किसान नेता अमरराम की जीत हो चुकी है। इंडिया गठबंधन के कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अमरराम के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीकर से सुमेधानंद सरस्वती को करारी हार मिली है। बताया जा रहा है कि 73,247 वोटों से अमराराम जीते हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Sikar Chunav Result 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर गणना (Rajasthan Chunav Result 2024 Live Updates) जारी है। सीकर लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के खाते में चली गई है। सीकर से किसान नेता अमरराम की जीत हो चुकी है। इंडिया गठबंधन के कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। अमरराम के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सीकर से सुमेधानंद सरस्वती को करारी हार मिली है। बताया जा रहा है कि 73,247 वोटों से अमराराम जीते हैं।

- Advertisement -

मतगणना शुरू होने के बाद लगातार इंडिया गठबंधन के अमरराम आगे जा रहे थे। करीब 10 राउंड की वोटिंग के बाद भी सुमेधानंद सरस्वती उनके करीब तक आते नहीं दिखे। उसके बाद ये अंदाजा लग गया था कि अमरराम जीत रहे हैं और सुमेधानंद सरस्वती हार रहे हैं।

- Advertisement -

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: मिलिए राजस्थान के अमीर उम्मीदवारों से, जानिए किसके पास कितनी संपत्ति

CPI (M) के नेता अमरराम को सीकर के लोगों ने पसंद किया है। जिला में इनके किसान नेता की छवि को लोगों ने चुनकर संसद भेजने का फैसला लिया है। हालांकि, आज सुबह ही अमरराम ने बड़े प्यार से मीडिया को कहा था कि जीत की उम्मीद है। जबकि, भाजपा के सुमेधानंद सरस्वती ने पूजा पाठ व हवन किया और मतगणना केंद्र पहुंचे। बीजेपी कार्यालय पर मिठाई पहले ही बंटने लगी लेकिन अब उन समर्थकों के दांत खट्टे हो चुके हैं।

- Advertisement -

यहां देखिए चुनाव रिजल्ट को लाइव- Rajasthan Chunav Results 2024 आपको एक क्लिक में राजस्थान के 25 सीटों के परिणाम की जानकारी मिलेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव की हर खास खबर को भी आप यहां पर पढ़ें। FM Sikar की वेबसाइट पर देखिए राजस्थान लोकसभा चुनाव रिजल्ट की बड़ी और खास खबरें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link