Super Womaniya Awards 2025: सीकर की बेटियां हैं कमाल! 54 महिलाओं को मिला सुपर वूमनिया अवॉर्ड, दिखा नारी शक्ति का अद्भुत नजारा

[weather_widget_mobile]

Super Womaniya Awards 2025: 89.6 एफएम सीकर और दैनिक उद्योग आसपास के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सुपर वूमनिया अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 54 नारी शक्तियों को सुपर वूमनिया अवॉर्ड से नवाजा गया।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
4 Min Read

Super Womaniya Awards 2025: आज नारी उड़ान भर रही, आसमान छू रही। सशक्त होकर आगे बढ़ रही, दुनिया को जीत रही। नारी शक्ति का जयकारा, गूंज रहा चारों ओर। अधिकारों की लड़ाई में, नारी आगे बढ़ रही। समाज में बदलाव ला रही, नई पहचान बना रही। नारी शक्ति जागृत हुई, अब कोई रोक नहीं सकती…!!

- Advertisement -

यह पंक्तियां सीकर की बेटियों पर बखूबी चरितार्थ होती हैं। सीकर की नारी शक्तियों ने यह साबित कर दिखाया है कि बेटियां बोझ नहीं होती, बल्कि वह भी बेटों के साथ कदम से कदम मिलाकर समाज के उद्यान, देश के विकास में अपना अद्वितीय योगदान देकर इतिहास रच सकती हैं।

- Advertisement -

मौक था होटल रोयल इन में आयोजित सुपर वूमनिया अवॉर्ड फंक्शन का, जहां नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 89.6 एफएम सीकर और दैनिक उद्योग आसपास के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सुपर वूमनिया अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 54 नारी शक्तियों को सुपर वूमनिया अवॉर्ड से नवाजा गया। इन महिलाओं ने समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और कला जैसे क्षेत्रों में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज को नई दिशा दी। ये महिलाएं न सिर्फ हमारे लिए प्रेरणा हैं बल्कि समाज के लिए भी एक मिसाल हैं। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, सालासर बस स्टैंड, सीकर ने प्रस्तुत किया था।

- Advertisement -

कार्यक्रम में शामिल हस्तियां

कार्यक्रम में 89.6 एफएम सीकर के डायरेक्टर डॉ. अमित माथुर, सीईओ रक्षा माथुर, दैनिक उद्योग आसपास के उप संपादक कार्तिकेय शर्मा और उनकी पत्नी पूजा शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा डॉ. प्रिया मिल, डॉ. दीपिका चौधरी, डॉ. सुरभि सरसर शामिल रहीं। इन सभी ने अपने अनुभव और विचार साझा कर महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा और उनको प्रोत्साहित किया।

सम्मान पाकर खिल उठीं नारी शक्तियां

इस अवॉर्ड शो में महिलाओं के उनके अथक प्रयास, सामाजिक सरोकार और अमूल्य कार्यों के लिए सुपर वुमन के खिताब से नवाजा गया। सम्मान पाकर सभी नारी शक्तियां खिल उठीं। कविता चौधरी और अन्य महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियों से उपस्थित दर्शकों को प्रेरित किया। यह मंच महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उनकी अद्वितीय पहचान को पहचान देने का एक बेहतरीन प्रयास था।

- Advertisement -

संगीत से झूम उठा माहौल

कार्यक्रम में राजस्थान के मशहूर सिंगर अनुज चितलांगिया ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। उन्होंने अपनी गायकी से ऐसा समां बांधा कि सभी मेहमान झूमने को मजबूर हो गए। उनके गानों ने हर किसी का दिल जीत लिया और यह कार्यक्रम संगीत के रंगों से भर गया।

- Advertisement -

नारी शक्ति का संदेश

89.6 एफएम सीकर के एमडी डॉ. अमित माथुर ने बताया कि यह अवॉर्ड शो न केवल महिलाओं के लिए एक मंच था, बल्कि यह समाज को यह संदेश भी देने का प्रयास था कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका देता है। सुपर वोमेनिया अवॉर्ड के जरिए यह साबित हुआ कि जब महिलाओं को सही मंच और पहचान दी जाती है, तो वे समाज में क्रांति ला सकती हैं। इस आयोजन ने सभी महिलाओं को एक नई प्रेरणा और ऊर्जा दी है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link