Gold Adulteration: सोना खरीदने वाले रहें सावधान! हॉलमार्क वाला सोना भी नहीं सुरक्षित, रेनियम मिलाकर वजन बढ़ाने का आरोप

Gold Adulteration: भारतीय ज्वेलरी संगठन ने सोने में मिलावट की आशंका को लेकर बीआईएस को अलर्ट किया है और जांच की मांग की है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
3 Min Read

Gold Adulteration: देश में सोने के गहनों की शुद्धता को लेकर एक बड़ी चिंता सामने आई है। अगर आप हॉलमार्क देखकर सोने या सोने के गहने खरीद रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। जरूरी नहीं कि हॉलमार्क लगा हर सोना पूरी तरह शुद्ध ही हो। हॉलमार्क वाले सोने में भी मिलावट या धोखाधड़ी की आशंका हो सकती है। दरअसल, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने देश में सोने की हॉलमार्किंग और रिफाइनिंग प्रक्रिया में बड़े स्तर पर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि इस व्यवस्था में गड़बड़ियों के चलते ग्राहकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

- Advertisement -

सोने में रेनियम मिलाकर वजन बढ़ाने का आरोप

IBJA ने ज्वेलर्स और हॉलमार्किंग सेंटरों के बीच मिलीभगत की आशंका जताई है। संगठन के मुताबिक, सोने में रेनियम पाउडर मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है। यह पाउडर चीन से आयात किए जाने का दावा किया गया है। आरोप है कि रेनियम को शुद्ध सोने में मिलाने के बावजूद सामान्य हॉलमार्किंग जांच में इसकी पहचान नहीं हो पाती, जिससे ग्राहकों को नकली या मिलावटी सोना बेचे जाने का खतरा बना हुआ है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन ने इस मामले को लेकर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) को भी जानकारी दी है। IBJA का कहना है कि BIS केयर ऐप पर उपलब्ध हॉलमार्किंग की जानकारी और कुछ बिना पंजीकरण वाली रिफाइनरियों के कामकाज में अंतर सामने आया है। संगठन ने आशंका जताई है कि इस तरह की गड़बड़ियों से ग्राहकों को आर्थिक नुकसान हो सकता है और हॉलमार्क वाले सोने की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

- Advertisement -

हॉलमार्किंग पर उठे सवाल

मामले को गंभीरता से लेते हुए IBJA ने हॉलमार्किंग सेंटरों और रिफाइनरियों की औचक जांच कराने, सोने की शुद्धता की सख्त जांच करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, BIS ने इस पूरे मामले पर चर्चा के लिए 23 नवंबर को बैठक बुलाई है।।

क्या ग्राहकों के लिए पैदा हो गया है बड़ा संकट?

इस मामले का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है, जो निवेश या शादी-ब्याह के लिए सोना खरीदते हैं। IBJA ने सरकार से सोने की शुद्धता जांचने के लिए लैब टेस्ट बढ़ाने और ज्वेलरी दुकानों व हॉलमार्किंग सेंटरों पर औचक निरीक्षण कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक नहीं लगाई गई, तो बाजार में मिलावटी और कम शुद्धता वाले सोने का चलन बढ़ सकता है। अब BIS को दी गई शिकायत के बाद सभी की नजरें 23 नवंबर को होने वाली बैठक और उस पर लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *