Ground Report: बूंद-बूंद के लिए तरस रहा सीकर का माथुर कॉलोनी, सालों बाद भी पानी की समस्या बरकरार

Ground Report: सीकर का माथुर कॉलोनी सालों से पानी की समस्या से जूझ रहा है। प्रशासन तक बात पहुंचने के बाद भी आम जनों की ये समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। 89.6 FM Sikar ने एक बार फिर ग्राउंड पर जाकर लोगों की बात को उठाया है।

FM Sikar
Written by:
4 Min Read

Ground Report: सीकर का माथुर कॉलोनी सालों से पानी की समस्या से जूझ रहा है। प्रशासन तक बात पहुंचने के बाद भी आम जनों की ये समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। 89.6 FM Sikar ने एक बार फिर ग्राउंड पर जाकर लोगों की बात को उठाया है।

- Advertisement -

सीकर के वार्ड नं. 29, माथुर कॉलोनी की समस्या की जानकारी जब 89.6 FM Sikar तक पहुंची तब ग्राउंड का हाल जानने के लिए आरजे शान पहुंचे। वहां जाने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्या को समझने की कोशिश की।

fm sikar ground report on water problem

- Advertisement -

कई बार जलदाय विभाग और प्रशासन से अपील

वहां पर लोगों ने 89.6 FM Sikar की टीम को बताया है कि सीकर के वार्ड नं. 29, माथुर कॉलोनी के निवासियों को कई वर्षों से पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस समस्या को हल करवाने के लिए कई बार जलदाय विभाग और प्रशासन से अपील कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं मिला है। असमय जल आपूर्ति और पानी की अनियमितता ने निवासियों का जीवन दूभर है।

माथुर कॉलोनी की समस्या वर्षों पुरानी है। पानी की आपूर्ति या तो पूरी तरह से बंद रहती है या कभी-कभी कुछ मिनटों के लिए बहुत ही कम पानी आता है जिससे की पानी की जरूरत पूरी नहीं हो पा रही है।

- Advertisement -

टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर लोग

sikar mathur colony water shortage

इस संकट के कारण यहां के निवासी अक्सर टैंकरों से पानी खरीदने के लिए मजबूर होते हैं, जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ता है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जब पानी की मांग बढ़ जाती है और सप्लाई बिल्कुल कम हो जाती है।

- Advertisement -

जान लें, माथुर कॉलोनी के जल संकट का मुख्य कारण यह है कि यह कॉलोनी थोड़ी ऊंचाई पर स्थित है, जिसके कारण जल आपूर्ति सही ढंग से हर घर तक नहीं पहुंच पाती। पानी की पाइपलाइन में प्रेशर की कमी होने की वजह से ऊँचाई पर बसे घरों में पानी नहीं पहुँचता है।

अधिकारियों के जांच के बाद भी समाधान नहीं

निवासी मनोज शर्मा ने बताया, “हमारे कॉलोनी में पिछले 5 सालों से पानी की समस्या चल रही है। कई बार शिकायत दर्ज कराई है, पर कुछ नहीं बदला। अधिकारियों ने एक-दो बार जांच की लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। हमें उम्मीद थी कि नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी, पर अब तक कुछ नहीं हुआ।”

- Advertisement -

आरजे शान की ग्राउंड रिपोर्ट को 89.6 FM पर लाइव प्रसारित किया गया, जिससे शहर के अन्य क्षेत्रों के लोग भी इस समस्या से अवगत हुए। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। रिपोर्ट के दौरान स्थानीय नेता और जनप्रतिनिधियों को भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देने के लिए संपर्क किया गया, लेकिन कई जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया।

89.6 FM सीकर हमेशा से ही सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आने वाले दिनों में भी इस मुद्दे पर पैनी नजर रखेगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link