Jeen Mata Mandir Mock Drill Video: जीणमाता मंदिर में घुसे दो आतंकी! पुजारी को बनाया बंधक, ATS की टीम ने संभाला मोर्चा

Jeen Mata Mandir Mock Drill Video: सीकर के जीणमाता मंदिर में आतंकी हालात की तर्ज पर किए गए अभ्यास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने कुछ ही मिनटों में पुजारी और श्रद्धालुओं को बचाकर दिखाया दम।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Jeen Mata Mandir Video: सीकर के प्रसिद्ध जीणमाता मंदिर (Jeenmata Temple Video) में हाल ही में सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए एक मॉकड्रिल (Jeen Mata Mandir Mockdrill Video) की गई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। इस अभ्यास का नेतृत्व प्लाटून कमांडर हजारीलाल ने किया था। हालांकि यह मॉकड्रिल सोमवार को संपन्न हुई थी, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आने पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -

मॉकड्रिल की स्क्रिप्ट के मुताबिक, दो नकली आतंकवादी मंदिर परिसर में दाखिल हुए और उन्होंने तीन श्रद्धालुओं को पकड़कर अंदर ले गए। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों के बीच भगदड़ की स्थिति बन गई। आतंकी बंदूकें लहराते हुए मंदिर परिसर में आगे बढ़े और ट्रस्ट ऑफिस के पास स्थित एक कमरे में पुजारी को बंधक बना लिया।

हालात को काबू में करने के लिए एटीएस की टीम मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में पूरी रणनीति के साथ दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। इसके साथ ही बंधक बनाए गए पुजारी और श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

- Advertisement -

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने जानकारी दी कि यह मॉक अभ्यास पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ किया गया। इसका मकसद मंदिर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की क्षमता को परखना था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -