Khatu Shyam Bus Accident: खाटू श्याम के भक्तों से भरी बस पलटी, क्रेन से निकाले जा रहे शव

Khatu Shyam Bus Accident: आज सुबह राजस्थान के कुचामन के मारोठ थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। खाटू श्याम के भक्तों से भरी बस पलटने से कई यात्रियों की मौत हो गई है और कईयों का इलाज जारी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Khatu Shyam Bus Accident: आज सुबह राजस्थान में दर्दनाक हादसा हुआ है। खाटू श्याम के भक्तों से भरी बस पलटने से कई यात्रियों की मौत हो गई है और कईयों का इलाज जारी है।

- Advertisement -

शुक्रवार को मिली जानकारी के मुताबिक, कुचामन के मारोठ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बस में सवार यात्रियों की संख्या अधिक थी। जब खाटू श्याम जी के दर्शन कर लौट रही बस पलट गई। भैरूजी मंदिर के पास हुए इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए।

इस दुर्घटना में करीब 19 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से 6 की हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है। इसलिए उनको जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहां उनका इलाज किया जाना है। इसके अलावा इस घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दे दी गई है।

- Advertisement -

बस के पलटने से कई यात्री बस के नीचे दब गए। स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। मरने वाले यात्रियों के शव को नावां अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

ये भी पढ़िए- Sikar Road Accident: सीकर में यात्रियों से भरी बस, कार और 407 की टक्कर, कई घायल और कई…

- Advertisement -

जान लें, बस चित्तौड़गढ़ से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रही थी और वापस लौटते समय यह हादसा हुआ। जेसीबी की मदद से पलटी हुई बस को सीधा किया गया और घायलों को बाहर निकाला गया। कुछ का कहना है कि क्रेन की मदद से लाश व फंसे लोगों को निकालने का काम किया गया।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -