Ad image
Wed Jul 30, 7:47 am Sikar
26°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 85% | 🌬 हवा: 4.9 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Khatu Shyam ji on New Year: नये साल पर खाटूश्यामजी आने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, ये व्यवस्था रहेगी बंद

- Advertisement -
Wed Jul 30, 7:47 am Sikar
26°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 85% | 🌬 हवा: 4.9 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

Khatu Shyam ji on New Year: 29 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 के दौरान खाटूश्याम जी में नववर्ष के विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटूश्याम जी एवं स्थानीय प्रशासन ने देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Rupali kumawat
Written by: Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

Khatu Shyam ji on New Year: अगर नये वर्ष 2025 में खाटूश्यामजी जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। गत वर्षों के अनुभवों को देखते हुए, दिनांक 30 दिसंबर 2024 से 3 जनवरी 2025 तक अत्यधिक भीड़ की संभावना है। विशेष रूप से 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी आवागमन अपेक्षित है। इस दौरान दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो आपका जानना बेहद जरूरी है।

VIP दर्शन पर रहेगी रोक

श्री खाटूश्याम जी मंदिर की वर्तमान संरचना में VIP दर्शन के लिए अलग से कॉरिडोर या अन्य व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। इसी कारण, 30 दिसंबर 2024 से 2 जनवरी 2025 की दोपहर तक केवल नियमित दर्शन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। इस अवधि में VIP दर्शन की कोई पृथक सुविधा नहीं होगी।

- Advertisement -

केवल सूचीबद्ध VIP को मिलेगा प्रवेश

अत्यावश्यक प्रोटोकॉल के तहत केवल सूचीबद्ध VIP और VVIP को ही प्रशासन द्वारा दर्शन की अनुमति दी जाएगी। ये व्यवस्था पूरी तरह पुलिस और प्रशासन के नियंत्रण में होगी। मंदिर कमेटी ने स्पष्ट किया है कि मेले की अवधि के दौरान VIP दर्शन हेतु किसी भी प्रकार का व्यक्तिगत संपर्क या निवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

खाटूश्यामजी नववर्ष के जश्न को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड़ पर

नये साल में लाखों भक्त बाबा की चौखट पर शीश नवाकर साल भर की मांगे मन्नत मांगेगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क,जश्न के मेले में 1000 पुलिस का जाब्ता चप्पे चप्पे पर रहेगा तैनात,बाबा श्याम के वार्षिक मेले की तरज पर की जारही है व्यवस्था।

- Advertisement -

भक्तों से रहेगा अनुरोध

सभी श्रद्धालुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और दर्शन के लिए धैर्य और अनुशासन बनाए रखें। भीड़ प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव प्रदान किया जा सके।

हमें फॉलो करें
Share This Article
Rupali kumawat
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -