Sikar News: सीकर में कानून की जागरूकता मुहिम और तेज, एडवोकेट शुभम जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sikar News: लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के संस्थापक और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने एडवोकेट भुवनेश व्यास ने सीकर न्यायालय में कार्यरत युवा और सक्रिय अधिवक्ता शुभम जोशी को सीकर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
1 Min Read

Sikar News: सीकर जिले में कानूनी जागरूकता के प्रसार को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के संस्थापक और सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने एडवोकेट भुवनेश व्यास ने सीकर न्यायालय में कार्यरत युवा और सक्रिय अधिवक्ता शुभम जोशी को सीकर इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

- Advertisement -

यह नियुक्ति लॉ अवेयरनेस सोसाइटी की ओर से जिले में कानूनी ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों को एक नई गति प्रदान करेगी। अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एडवोकेट शुभम जोशी ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपकर जो विश्वास जताया गया है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे जिले में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के अभियान को और अधिक मजबूत बनाएंगे, ताकि आमजन अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो सकें और उन्हें न्याय प्राप्त करने में आसानी हो।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -