Sikar News: राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का पुतला फूंका, युवा कांग्रेस नेता ने माफी मांगने को कहा

Sikar News: सीकर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशा का पुतला फूंका गया। साथ ही युवा कांग्रेस ने सीपी जोश के विरोध में नारेबाजी भी की। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के कारण उनका विरोध किया गया।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Sikar News: सीकर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का पुतला फूंका गया। साथ ही युवा कांग्रेस ने सीपी जोशी के विरोध में नारेबाजी भी की। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सांसद राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करने के कारण उनका विरोध किया गया।

- Advertisement -

सीकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर सीपी जोशी के खिलाफ पुतला जलाकर नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया। मुकुल खीचड़ ने कहा कि सत्तारूढ़ दल भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी के मास्टर हैं। सीपी जोशी द्वारा इस प्रकार जनता के द्वारा चुने हुये प्रतिनिधि पर विवादित बयान देना गलत है।

Sikar News Congress Protest Against CP Joshi Controversial Statement

- Advertisement -

“सीपी जोशी राहुल गांधी से माफी मांगें”

मुकुल खीचड़ ने बताया जनता ने सीपी जोशी को चुनकर लोकसभा में जनता की आवाज उठाने को भेजा है। लेकिन इन्हें जनता की परेशानी और विकास से कोई लेना देना नहीं है। सीपी जोशी ने कभी भी लोकसभा में राजस्थान को विशेष पैकेज व विशेष राज्य के दर्जे की मांग नहीं उठाई, इन्हें सिर्फ विवादित बयान देना आता है। साथ ही ये भी कहा कि भाजपा ने हमेशा इस प्रकार के विवादित बयान देकर देश की एकता और अखंडता को ठेस पहुंचाया है। भाजपा द्वारा देश को धर्म, जाति और रंग के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रही है। सीपी जोशी को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए।

सीपी जोशी का राहुल गांधी पर विवादित बयान

हालही में राजस्थान के दौसा में पार्टी की एक बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- “भारत चीन के बीच सीमा पर तनाव है और राहुल गांधी चीन के राजदूत के साथ हाथ से हाथ मिलाकर बैठे रहे। जो गोमांस खाता है और संसद में भगवान महादेव का चित्र लेकर आता है।”

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Rajasthan Politics: मदन दिलावर के बाद इस BJP MLA ने की आदिवासियों पर विवादित टिप्पणी, मचेगा बवाल

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष आकाश कुमावत, पंकज रेपसवाल, अरूण वाल्मीकि, सोमेश, इरफान, सीकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा अध्यक्ष अब्दुला पठान, दातारामगढ विधानसभा अध्यक्ष विक्रम चौधरी, धोद विधानसभा अध्यक्ष सुरेश रणवा समते युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -