Sikar Panchayat Election: सीकर में आज पंचायत चुनाव की मतगणना, 49 जिला परिषद सदस्यों के नतीजों पर नजर

Sikar Panchayat Election: सीकर पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यहां देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट और चुनावी अपडेट।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Sikar Panchayat Election: सीकर जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की मतगणना आज कुछ देर में शुरू होने जा रही है। जिले में जिला परिषद के 49 सदस्यों और 16 पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए डाले गए वोटों की गिनती एसके गर्ल्स कॉलेज में होगी। इसके लिए कॉलेज के 16 कमरों में मतगणना की व्यवस्था की गई है। ईवीएम मशीनें भी मतगणना केंद्र पर पहुंच चुकी हैं।

- Advertisement -

सीकर में मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सीकर में पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। मतगणना केंद्र एसके गर्ल्स कॉलेज में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां 16 कमरों में वोटों की गिनती होगी और प्रत्येक कमरे में 12-12 टेबलें लगाई गई हैं।

सबसे पहले बलारां पंचायत समिति के वोटों की गिनती शुरू होगी, जबकि सबसे आखिर में खंडेला पंचायत समिति के वोट गिने जाएंगे। मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात रहेंगी।

सुबह 9:30 बजे से आने लगेंगे चुनाव के शुरुआती रुझान?

सीकर जिले में पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपर की गिनती की जाएगी। इसके बाद पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। प्रशासन के अनुसार, सुबह 9:30 बजे से चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने लगेंगे। रुझानों के साथ ही अलग-अलग वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने लगेगी। इसके बाद मतगणना पूरी होने पर विजेता प्रत्याशियों के नाम घोषित किए जाएंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं।राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *