Bodh Dharam-शांति और सुकून प्राप्त करने के लिए बौद्ध धर्म के इन 5 मंत्रों का करें प्रयोग

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Bodh Dharam-आज के समय में शांति और सुकून पाने के लिए व्यक्ति क्या कुछ नहीं करता है और सब कुछ करने के बाद भी उसे यही चीजें नहीं मिलती हैं। हम अगर खुद के लाइफस्टाइल को ध्यान से देखें तो या तो हम केवल काम कर रहे होते हैं या फिर खाली समय में हम फोन आदि चलाने लगते हैं। इसका अर्थ है हम अकेले रह ही नहीं पा रहे हैं। हमें अकेले और खाली समय में काफी अकेलापन, तनाव और चिंता महसूस होने लगती है। ऐसी स्थिति में आप को बौद्ध धर्म के कुछ जीवन जीने के मंत्रों के बारे में पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।

- Advertisement -

Krishna Mantras : भगवान कृष्ण के इन मंत्रों से पा सकते हैं अपार धन और समृद्धि

यूनिवर्सल मंत्र : बौद्ध धर्म में यह मंत्र काफी आम है। इसे जपने से व्यक्ति के मन में दान और पुण्य का भाव आता है। इसका जाप करने से आंतरिक खुशी और संतुष्टि मिलती है। यह मंत्र है : ओम मणि पद्मे हम।
तारा मंत्र : यह मंत्र खास कर बौद्ध महिलाएं जपती हैं। इससे मन में भावनाओं का बैलेंस बना रहता है और आप किसी भी स्थिति में ज्यादा भावुक नहीं होती हैं। इसका जाप करने से इमोशनल हीलिंग होती है और आध्यात्मिक रूप से आप का विकास होता है।
बौद्ध कुबेर मंत्र : इस मंत्र का जाप करने से आप को धन और संपदा मिलती है। यह मंत्र केवल धन प्राप्त करने के लिए ही नहीं बल्कि उसे कहां खर्च करना चाहिए इस चीज की बुद्धि भी आप को देता है।
मेडिसिन बौद्ध मंत्र : इस मंत्र का जाप करने से सारी नकारात्मकता हट जाती है। अगर आप पिछले किसी बुरे अनुभव को मन से नहीं हटा पा रहे हैं तो आपका मन इस मंत्र का जाप करने से वहां से हट जायेगा और आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।
कमल सूत्र मंत्र : इस मंत्र को पढ़ने से मन को शांति मिलती है और लाइफ के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसका जाप करने से दुखों को झेलने का डर भी खत्म होता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link