Chaitra Poornima-चैत्र पूर्णिमा पर बन रहा है यह दुर्लभ योग, होंगी सारी समस्या दूर

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Chaitra Poornima-पूर्णिमा तिथि को एक शुभ और पवित्र तिथि माना जाता है। ऐसा माना जाता है की अगर आप इस दिन गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं और भगवान विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा करते हैं तो आप को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस साल चैत्र पूर्णिमा के दिन भद्रावास का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। इस दिन आप कुछ धार्मिक कार्य कर सकते हैं और अपने जीवन में आने वाली परेशानियों को खत्म कर सकते हैं। इस महीने में 23 अप्रैल को पूर्णिमा मनाई जा रही है। आइए जान लेते हैं इस साल क्या क्या उपाय करने से आप को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

- Advertisement -

Chaitra Poornima शुभ मुहूर्त

23 अप्रैल के दिन रात में 3 बज कर 25 मिनट पर पूर्णिमा शुरू हो रही है और अगले दिन 24 अप्रैल को सुबह 5 बज कर 18 मिनट को यह तिथि समाप्त हो रही है। इस दिन भद्रावास का भी योग बन रहा है। इसका समय 23 अप्रैल को शाम 4 बज कर 25 मिनट पर शुरू हो रहा है। इस समय भद्रा पाताल लोक में रहेंगी। इस दौरान सारे जगत के जीवों का कल्याण होता है और इस दिन अगर भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो जीवन की हर परेशानी दूर होती है।

- Advertisement -

इस दिन क्या क्या उपाय करने चाहिए?(Chaitra Poornima)

अगर आप इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं तो आप के जीवन में चल रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा इस दिन आप को किसी भी पवित्र नदी जैसे गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। इसे भी काफी शुभ माना गया है। इसके अलावा आप को इस दिन दान पुण्य भी करना चाहिए ताकि आप के जीवन के दुख खत्म हो सकें और आप का शुभ समय शुरू हो सके। ऐसा करने से भगवान श्री हरी काफ़ी प्रसन्न होते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link