Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Chaumukh Deepak-जानें घर में चौमुखी दिया जलाने के लाभ

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Chaumukh Deepak-हिंदुओं के घरों में अक्सर सुबह शाम दोनों समय पूजा की जाती है और घर में दिया भी जलाया जाता है। इसके अलावा भी शुभ कामों में दिया जलाना शुभ माना जाता है। दीपक अलग अलग तरह के होते हैं। दिए को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। चौमुखी दिए का भी एक अलग ही महत्व होता है। दीपक जलाने से सकारात्मकता बढ़ती है। इससे घर में सुख समृद्धि भी बढ़ती है। ऐसा माना जाता है की चौमुखी दिया जलाने से देवता गण प्रसन्न होते हैं और आप पर उनकी कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं घर में चौमुखी दिया जलाने के लाभ।

Advertisement

देवता होते हैं प्रसन्न

ऐसा माना जाता है की अगर आप घर में चौमुखी दिया जलाते हैं तो इससे आप को भैरव देवता का आशीर्वाद मिलता है। इससे आपके जीवन में चल रहे सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। चार मुखी दिया एक खास तरह का संदेश देता है। इस दिए की रोशनी चारों दिशाओं में होती है जिससे यह पता चलता है की सभी दिशाओं में सुख शांति पहुंच रही है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Tulsi Diya : तुलसी की लकड़ी का दीपक जलाने के चमत्कारी फायदे

जानें कौन सा तेल डालें

Advertisement

अगर आप चौमुखी दिया जला रहे हैं तो इसमें सरसों का तेल ही डालना सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भैरव देवता की कृपा आप पर बनी रहती है। रोजाना सरसों का तेल डालने से आपके घर में सकारात्मकता बनी रहती है।

इस दिशा में रखें दिया

Advertisement

इस दिए को आप को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। दिवाली और धनतेरस जैसे बड़े बड़े त्यौहारों को भी चौमुखी दिया ही जलाया जाता है जिसका खास महत्त्व माना गया है।

जानें इसके लाभ

Advertisement

इसका सबसे बड़ा लाभ यह होता है की भैरव बाबा का आशीर्वाद आप पर बना रहता है। आप के घर में हर समय शांति और सकारात्मकता रहती है। इसके अलावा आप के जीवन में जो कष्ट चल रहे हैं उनका भी जल्द ही खात्मा होता है। इसलिए आप भी अपने घर में चौमुखी दिया लगा सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link