Positiveness-अपनी असफलताओं को सकारात्मक और शक्तिशाली ढंग से स्वीकारें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read
positiveness

Positiveness-असफलताएं जीवन का एक हिस्सा हैं। हम चाहे कितनी ही मेहनत या फिर कितने ही प्रयास क्यों न कर लें लेकिन हमें जीवन में किसी न किसी समय तो असफलता का सामना करना पड़ता ही है। कुछ लोग असफलता के समय एकदम बिखर जाते हैं और हौसला तोड़ देते हैं। लेकिन यह जीवन का सच है जिसे स्वीकार करके आगे तो बढ़ना ही होगा। हमें अपनी असफलताओं को दिल से स्वीकार कर लेना चाहिए और आगे और अधिक बेहतर बनने की कोशिश करनी चाहिए। हमें अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलने की क्षमता होनी चाहिए। आइए जान लेते हैं हम कैसे अपनी असफलताओं को सकारात्मक और शक्तिशाली ढंग से स्वीकार कर सकते हैं।

- Advertisement -

Narsimha Dwadshi-कब मनाई जाएगी इस बार नरसिम्हा द्वादशी : जानें कुछ जरूरी बातें

इनका दुख न मनाएं : अगर आप असफल होने पर निराश हो जाते हैं और दुख मनाने लगते हैं तो हम अपने आप को ही कम आंकने लगते हैं और सोचते हैं की मैं अच्छा नहीं हूं। इसलिए आप को आगे और ज्यादा अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए न की असफल होने पर अपने आत्म सम्मान को कम करना चाहिए।
असफलता की जिम्मेदारी लें : आप को अपने विचारों और भावनाओं पर नियंत्रण रख कर अपनी असफलता की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए। अपने आप को शांत करके अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना शुरू करें और इस बार जो गलतियां हुई उन्हें न दोहराने का जिम्मा लें।
भागने की कोशिश न करें : आप को जानना चाहिए की असफलता आपको अनुभव देने आती है। इनसे किसी भी हालत में आप बच नहीं सकते। इसलिए इनसे भागने की कोशिश न करें बल्कि अपनी तरफ से अपना पूरा प्रयास करें।
कुछ परिस्थितियां हमारे वश से बाहर होती हैं : आप को समझना चाहिए की कुछ चीजों पर हमारा वश नहीं चलता और हम उन्हें किसी भी तरह कंट्रोल नहीं कर सकते लेकिन स्वीकार कर सकते हैं। इसलिए आप को इस स्थिति को स्वीकार करके आगे बढ़ना चाहिए।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link