Durga Saptshati- दुर्गा मां को खुश करने के लिए आप उनकी पूजा तो कर ही सकते हैं, साथ में आप उनके कुछ मंत्रों का उच्चारण भी कर सकते हैं। दुर्गा पाठ करने से आप पर मां दुर्गा की कृपा तो बरसती ही है साथ में आप की मन चाही इच्छा भी पूरी हो सकती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ दुर्गा मां का सबसे शक्तिशाली पाठ माना जाता है। यह पाठ लंबा है इसलिए हर किसी में इसे पढ़ने का साहस नहीं होता और इसको पढ़ते समय बहुत सारे नियम कायदों का भी पालन करना पड़ता है। आप दुर्गा मां के इस पाठ को सरल ढंग से भी कर सकते हैं। आप केवल दुर्गा सप्तशती पाठ के 7 श्लोक को पढ़ सकते हैं जिनमें इस पाठ का सारा सार छिपा हुआ है।
दुर्गा सप्तशती के वह 7 श्लोक जिनमें छुपा हुआ है दुर्गा सप्तशती पाठ का सारा सार (Durga Saptshati saar)
ॐ ज्ञानीनामपी चेतांसी देवी भगवती ही सा।
ब्लदाकृष्य मोहाय महामाया प्रयाछती।।
दुर्गे स्मृति हरसी भीतिमशेष जनतो स्वास्थ्य स्मृता
मतिमतिव शुभम् ददासी। दरिद्रय दुःख भय हारिणी
का तावदान्य सर्वोपकार करणाय सदद्रचिता।
सर्व मंगल मांगलेय शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रियंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते। ।
शरणागत दिनार्त परित्राण प्रायणे सर्व स्यार्ति हरे देवी नारायणी नमोस्तुते।।
सर्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्ति समानविते।
भयभ्ये स्त्राही नौ देवी दुर्गे देवि नमोस्तुते।।
रोगान शेषाणपन्हसी तुष्टा रूष्टा तू कामान स्क्लानभिष्टान।
त्वामाश्रिता ही आश्रयतम प्रयांति।।
सर्वबाधा प्रशमणम त्रिलोकस्याखिलेश्वरी।
एवमेव तव्या कार्यम असमद वैरी विनाशनम।।
also read this –Hanuman Pooja- कैसे करें हनुमान जी को प्रसन्न, ताकि हो जाये जीवन सफल
यह भी जरूर पढ़ें...
Shukravar Puja Vidhi: शुक्रवार को मां लक्ष्मी और संतोषी माता की पूजा से पाएं धन-समृद्धि और सुख-शांति
इन 7 श्लोकों का उच्चारण करने से क्या क्या लाभ मिलते हैं?(Durga Saptshati Benefits)
- अगर आप मां दुर्गा के सप्तशती पाठ से इन 7 श्लोकों का उच्चारण रोजाना करते हैं तो आप को जीवन में चल रहे कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ ही व्यक्ति में साहस और आत्म विश्वास बढ़ता है।
- इन 7 श्लोकों को पढ़ने से आप कठिनाइयों का सामना डट कर कर सकते हैं।
- अगर आप महिला हैं तो इस पाठ को करने से आपको कुछ खास लाभ मिल सकते हैं। महिलाओं को सुंदरता और वीरता जैसे गुणों का लाभ मिलता है।
- महिलाओं को इस पाठ को करने से जीवन में और कैरियर में काफी सफलता मिलती है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert