Gupt Navratri Pooja-गुप्त नवरात्रि के दौरान करें इन महा विद्याओं की पूजा

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Gupt Navratri Pooja – गुप्त नवरात्रि माघ में महीने में आते हैं और अगर आप इस दौरान भी मां दुर्गा की पूजा करते हैं तो इसे काफी शुभ माना जाता है। अगर आप चाहते हैं की मां दुर्गा आप की मन चाही इच्छा पूरी करे और आप को सिद्धि प्राप्त हो तो इन नवरात्रों के दौरान आप मां दुर्गा की 10 महा विद्याओं की पूजा कर सकते हैं। यह गुप्त नवरात्रि 10 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। आइए जान लेते हैं मां दुर्गा के 10 महा विद्याओं के नाम और उनका महत्व।

- Advertisement -

10 महा विद्याओं के नाम और उनके महत्त्व (Gupt Navratri Pooja Importance)

  1. देवी काली : देवी काली प्रथम महा विद्या है। मां काली आपको काले जादू और तंत्र मंत्र आदि से बचाने में मदद करती हैं। इनकी पूजा से बुरी ऊर्जा आपसे दूर रहती हैं।
  2. देवी तारा : देवी तारा या तारिणी की जो भी व्यक्ति सच्चे मन से पूजा करते है मां उनको आशीर्वाद देती हैं और उनके जीवन के कष्टों का अंत करती हैं।
  3. देवी त्रिपुर सुंदरी : देवी त्रिपुर सुंदरी की जो व्यक्ति पूजा करता है वह मोक्ष को प्राप्त करता है। उनका भाग्य अच्छा होने लगता है और धन की भी प्राप्ति होती है।
  4. देवी भुवनेश्वरी : इन देवी की पूजा करके कोई भी व्यक्ति शिक्षा प्राप्त करने में अव्वल आ सकता है। देवी भुवनेश्वरी की तीन आंखें हैं और यह सारे संसार का मार्गदर्शन करती हैं।
  5. देवी भैरवी : यह मां दुर्गा का उग्र रूप है। सुरक्षा, सफलता और शक्ति प्राप्त करने के लिए इनकी पूजा होती है।
  6. देवी छिन्नमस्ता : डर से छुटकारा पाने के लिए देवी भैरवी की पूजा की जाती है। दुश्मनों से छुटकारा पाने के लिए, नौकरी या प्रमोशन प्राप्त करने के लिए देवी भैरवी की पूजा की जाती है।
  7. देवी धूमावती : अपने जीवन से सभी दुखों को दूर करने के लिए और दुर्भाग्य खत्म करने के लिए इन देवी की पूजा की जाती है।
  8. देवी बगलामुखी : इनकी पूजा करने से दुश्मनों से छुटकारा मिलता है।
  9. देवी मातंगी : ज्ञान और बुद्धि प्राप्त करने के लिए देवी मातंगी की पूजा की जाती है और इन्हें तांत्रिक सरस्वती भी कहा जाता है।
  10. देवी कमला : धन और समृद्धि प्राप्त करने के लिए देवी कमला की पूजा की जाती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link