Ad image
Sat Jul 12, 7:43 am Sikar
24°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 92% | 🌬 हवा: 3.46 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar
- Advertisement -

Guru Ke Upay: रहते हैं अधिक बीमार, नहीं हो रही शादी, तो गुरु ग्रह के ये उपाय लगाएंगे बेड़ा पार!

- Advertisement -
Sat Jul 12, 7:43 am Sikar
24°C - घनघोर बादल
🌧 बारिश: 0 mm | 💧 नमी: 92% | 🌬 हवा: 3.46 km/h
Powered By: 89.6 FM Sikar

Guru Ke Upay: व्यक्ति को धन की हानि, जरूरी कामों में रुकावटें आना, विवाह में अड़चन, कोई भी कार्य सफल न होना भी खराब गुरु की तरफ संकेत करता है। पेट संबंधी शारीरिक समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच भी कमजोर गुरु की तरफ इशारा करता है। मोटापा बढ़ रहा है। पाचन शक्ति कमजोर है। निर्णय लेने के लिए आपको किसी और की सलाह लेनी पड़ती है।

Bharti Sharma
Written by: Bharti Sharma - Sub Editor
4 Min Read

Guru Ke Upay: कुंडली में गुरु ग्रह की खराब या कमजोर स्थिति से व्यक्ति के जीवन में कई दोष उत्पन्न होते हैं। कुंडली में गुरु की खराब स्थिति होने पर किसी काम में आपको भाग्य का साथ नहीं मिलता है। आप कल्पनाओं में खोए रहते हैं।

व्यक्ति को धन की हानि, जरूरी कामों में रुकावटें आना, विवाह में अड़चन, कोई भी कार्य सफल न होना भी खराब गुरु की तरफ संकेत करता है।

- Advertisement -

पेट संबंधी शारीरिक समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच भी कमजोर गुरु की तरफ इशारा करता है। मोटापा बढ़ रहा है। पाचन शक्ति कमजोर है। निर्णय लेने के लिए आपको किसी और की सलाह लेनी पड़ती है। पैसों की बचत नहीं कर पा रहे हैं। आपको अपने ज्ञान पर अहंकार होने लगा है। आप नास्तिक हो गए हैं। आप स्वार्थी हो गए हैं।

यह भी जरूर पढ़ें...

गुरु बृहस्पति को 27 नक्षत्रों में पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। इसके साथ ही गुरु को धनु और मीन राशि का स्वामी माना जाता है।

- Advertisement -

Shukra Grah Ke Upay: कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करते हैं ये 8 उपाय, ऐश्वर्य से भरा रहता है जीवन

गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपाय

  • यदि आप करियर में सफलता पाना चाहते हैं, तो आपको गुरुवार को पीली वस्तुओं को दान करना चाहिए- जैसे हल्दी, चना, पीले फल, सोना आदि का दान करने से आपको फायदा मिलेगा। इस दिन धार्मिक या पढ़ाई की वस्तुओं का भी आप दान कर सकते हैं, ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं। बच्चों की शिक्षा से संबंधित जो बढ़ाएं होती है, उन्हें दूर करते हैं।
  • भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी संपन्नता के प्रतीक है, इसलिए गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की आपको पूजा करनी चाहिए। और हो सके तो बृहस्पतिवार के व्रत की कथा भी पढ़नी चाहिए। ऐसा करने से जो दांपत्य जीवन है, वह सुखी हो जाता है और सुख समृद्धि बनी रहती हैं।
    गुरुवार के दिन पानी में थोड़ी हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना और दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • इस दिन भगवान विष्णु को पीला चंदन या केसर का तिलक लगाकर पूजा करनी चाहिए और स्वयं के भी तिलक लगाना चाहिए। यदि केसर ना हो तो हल्दी का तिलक भी आप लगा सकते हैं। इस उपाय को निरंतर करने से आपके धन में लगातार वृद्धि होती है, और आपके पास कभी धन की कमी नहीं होती है।
  • यदि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा है आप आए दिन झगड़ा करते हैं, तो आप इस दिन बृहस्पति देव या विष्णु भगवान की तस्वीर को पीले रंग के कपड़े पर विराजमान करके चंदन और पीले पुष्पों से पूजा करें।
  • गुरुवार के दिन ॐ बृं बृहस्पतये नमः या फिर ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरवे नमः इस मंत्र का जाप करें। इससे भी आपको लाभ मिलेगा। आप नित्य पीपल में जल चढ़ाएं, इससे भी आपका गुरु मजबूत होता है।
हमें फॉलो करें
TAGGED:
Share This Article
Bharti Sharma
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -