Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Hola Ashtak falgun Month – कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना? जानें कब लग जायेगा होलाष्टक

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Hola Ashtak falgun Month-फाल्गुन के महीने का हिंदू कैलेंडर में खास महत्त्व होता है। अगर इस साल फाल्गुन महीने की बात करें तो 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन का महीना शुरू हो चुका है। अगर होलाष्टक की बात करें तो यह 17 मार्च को शुरू हो जायेगा। ऐसा माना जाता है की इस समय के दौरान सारे ग्रह अपने उग्र स्वभाव में होते हैं इसलिए आप को इस दौरान कोई भी अच्छा या शुभ काम नहीं करना चाहिए। यह तिथि होली से पहले 8 दिनों पहले शुरू हो जाती है। इस समय के दौरान आप को शादी, विवाह और मुंडन आदि जैसे शुभ कामों को करने से बचना चाहिए नहीं तो आप को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Advertisement

Falgun Month-फाल्गुन के महीने में इन चीजों का जरूर करें दान, रिश्ते में आएगी मधुरता और होगी धन की वर्षा

होलाष्टक में क्या क्या करना चाहिए? (Hola Ashtak falgun Month)

  1. होलाष्टक के समय पूजा पाठ और जप तप करना शुभ माना जाता है। इस समय आप भगवान विष्णु की पूजा कर सकते हैं। अपने कूल देवी देवताओं की भी पूजा उपासना करके उन्हें खुश किया जा सकता है। इससे आपके घर में सुख समृद्धि आती है।
  2. इस समय के दौरान बच्चों से प्रेम करना चाहिए और अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है की इस समय प्रहलाद जी को काफी यातनाएं दी गई थी। इसलिए बच्चों को प्यार करना चाहिए। गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद जरूर करें।
  3. इस दौरान जब आप भगवान राम और श्री कृष्ण की पूजा पाठ करते हैं तो आप को उन्हें अबीर और रंग जरूर लगाना चाहिए। इस दौरान श्री सूक्त का पाठ भी जरूर करना चाहिए।
  4. इस दौरान रोजाना भगवान शिव की पूजा करने से शिवजी की विशेष कृपा आप पर होती है। इस दौरान आप को महा मृत्युंजय मंत्र का भी जाप करना चाहिए ताकि बलाएं टल सकें।

इस दौरान क्या क्या नहीं करना चाहिए? (Hola Ashtak falgun Month)

Hola Ashtak falgun Month दौरान आप को कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए जैसे शादी, मुंडन, ग्रह प्रवेश और सगाई जैसे काम करने से बच जाए। इस समय मकान या जमीन खरीदने को लेकर किसी भी तरह की डील न करें और न ही किसी भी तरह की एडवांस पेमेंट करें।
इस समय यज्ञ और हवन जैसी भी शुभ चीजें करने से बचें।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link