खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर, 9 और 10 जुलाई को दर्शन करने को लेकर बदलाव- Khatu Shyam Ji

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए जरूरी खबर आई है। खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी सीकर (Khatu Shyam Ji Mandir, Sikar) की ओर से ये जानकारी दी गई है। 9 और 10 जुलाई को दर्शन को लेकर ये जानकारी दी गई है।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

Khatu Shyam Ji: खाटूश्यामजी के भक्तों के लिए जरूरी खबर आई है। खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी सीकर (Khatu Shyam Ji Mandir, Sikar) की ओर से ये जानकारी दी गई है। 9 और 10 जुलाई को दर्शन को लेकर ये जानकारी दी गई है। आज रात से ही खाटूश्यामजी के दर्शन बंद हो जाएंगे।

- Advertisement -

सोमवार को मिली जानकारी के मुताबिक, खाटूश्यामजी मंदिर को दो दिन तक दर्शन के लिए बंद रखा जाएगा। 9 और 10 जुलाई को विशेष कार्यक्रम को लेकर कहा जा रहा है कि भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर समय भी बताया गया है।

खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष कालूसिंह ने पत्र जारी कर बताया है कि 10 जुलाई को बाबा श्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होना है। इसलिए मंदिर में दर्शन 9 जुलाई की रात 10 बजे से बंद होंगे। अगले दिन यानी 10 जुलाई की शाम 5 बजे शुरू होंगे। बुधवार की सुबह भी भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में भक्त इसके बाद ही दर्शन करने पहुंचे।

- Advertisement -

Khatu Shyam Ji Darshan Sikar

जान लें कि हर अमावस्या के बाद और अन्य धार्मिक पर्व पर बाबा श्याम का तिलक किया जाता है। ये एक प्रकार का खास कार्यक्रम होता है इसलिए भक्तों को दर्शन करने की मनाही होती है। ये कार्यक्रम होने के बाद ही भक्त खाटूश्यामजी के दर्शन कर सकते हैं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link