Kuber Dev Pooja-अगर इस दिन कुबेर देव की कर लेते हैं पूजा, तो कभी नही होगी धन की कमी

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Kuber Dev Pooja-कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। जो लोग सच्चे भाव से और पूरी विधि विधान से कुबेर देव की उपासना करते हैं उनके घर में कभी धन से जुड़ी समस्या नहीं आती है। कुबेर देव को प्रसन्न करने से आप के घर की दरिद्रता भी खत्म होती है। इसके अलावा आप को धन प्राप्ति के नए नए अवसर मिलते हैं। कुबेर देव की पूजा शुक्रवार के दिन करनी बेहद शुभ मानी जाती है। ऐसा करने से आप के सारे आर्थिक संकटों का नाश होता है और आपके जीवन में धन आना शुरू हो जाता है। अगर आप इस समय आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं तो आप को कुबेर देव की पूजा उपासना करनी शुरू कर देनी चाहिए। आइए जान लेते हैं कुबेर देव की पूजा कैसे कर सकते हैं।

- Advertisement -

Kuber Dev – कुबेर देव के यह दो मंत्र आपको दो सकते हैं खूब सारा धन

कुबेर देव की पूजा के दौरान इन नियमों का पालन करें (Kuber Dev Pooja)

- Advertisement -

कुबेर देव की पूजा आप को शुक्रवार के दिन करनी चाहिए। इस दिन इनकी पूजा करने से आप को काफी लाभ मिलेगा। सुबह जल्दी उठ कर स्नान आदि कर लें और घर के मंदिर और पूरे घर को अच्छे से साफ करके शुद्ध कर लें। इसके बाद मंदिर में कुबेर जी की मूर्ति स्थापित करें और उनकी पूजा पाठ करें। इसके बाद आखिर में आरती बोल कर अपनी इच्छा मांग सकते हैं। इस दिन आप को कुबेर चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। कुबेर चालीसा का पाठ करने से घर में बरकत बनी रहती है और आप का बेफिजूल का खर्चा नहीं होता है। इसलिए आप को पूरी श्रद्धा से और मनोभाव से कुबेर चालीसा का पाठ करना चाहिए। हर शुक्रवार इस विधि का पालन करके ही आप को कुबेर जी की पूजा करनी चाहिए और आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत जरूर होगा और धन प्राप्ति के भी अच्छे योग बनना शुरु हो जायेंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link